{"_id":"62dc692af922b32fdb14827a","slug":"delhi-government-will-teach-to-speak-english-for-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मुफ्त में अंग्रेजी बोलना सिखाएगी दिल्ली सरकार, 16 से 35 साल के लोगों को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मुफ्त में अंग्रेजी बोलना सिखाएगी दिल्ली सरकार, 16 से 35 साल के लोगों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Sun, 24 Jul 2022 05:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 24 Jul 2022 05:05 AM IST
सार
बेसिक ज्ञान रखने वाले आठवीं पास 16 साल के किशोर से लेकर 35 वर्ष तक के युवा इस कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए शाम की पाली में या सप्ताहांत कोर्स करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के 16 साल के किशोर से 35 वर्ष तक का हर युवा अब फर्राटेदार इंग्लिश बोल सकेगा। दिल्ली सरकार इसके लिए नि:शुल्क स्पोकन इंग्लिश कोर्स शुरू करने जा रही है। शुरुआत में 950 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा होगा और कोर्स पूरा करने के बाद यह राशि वापसी हो जाएगी। कौशल विश्वविद्यालय के अधीन चलने वाले इस कोर्स के लिए सरकार मैक्समिलन और वर्ड्स वर्थ के साथ समझौता कर रही है, जबकि पूरे कोर्स के मूल्यांकन का जिम्मा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को दिया जाएगा। पहले साल फेज वन में करीब एक लाख पात्र युवा प्रशिक्षित होंगे। इसके लिए पूरी दिल्ली में 50 सेंटर खुलेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अमूमन गरीब, निम्न मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग के किशोरों और युवाओं का हाथ अंग्रेजी में तंग रहता है। वह ठीक से अंग्रेजी नहीं बोल नहीं पाते हैं। इस वजह से उन्हें अच्छी नौकरी मिलने में दिक्कत होती है, इनको इस कोर्स से बहुत लाभ होगा। इसी मकसद से इस कोर्स को तैयार किया गया है। बेसिक ज्ञान रखने वाले आठवीं पास 16 साल के किशोर से लेकर 35 वर्ष तक के युवा इसमें प्रवेश ले सकेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए शाम की पाली में या सप्ताहांत कोर्स करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
केजरीवाल ने बताया कि पहले साल फेज वन में ऐसे एक लाख पात्र किशोरों और युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पूरी दिल्ली में 50 सेंटर खुलेंगे। बाद में जरूरत के हिसाब से इसे बढ़ाया भी जाएगा। कोर्स अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। इसके लिए मैक्समिलन और वर्ड्स वर्थ के साथ सरकार समझौता कर रही है। कोर्स 3 से 4 महीने का होगा। सबको करीब 120 से 140 घंटे तक उसको कोर्स करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि नि:शुल्क कोर्स की गंभीरता बनाए रखने के लिए 950 रुपये की सिक्योरिटी मनी ली जा रही है।
विज्ञापन