फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government will take responsibility of amarjit studies under jai bhim yojna

दिल्ली सरकार ने अमरजीत की पढ़ाई का खर्च उठाने की ली जिम्मेदारी

Sun, 22 Sep 2019 01:05 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 22 Sep 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
delhi government will take responsibility of amarjit studies under jai bhim yojna
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार की जय भीम योजना के तहत छात्रों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने के लिए कई लोग दिलचस्पी ले रहे हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पढ़ने वाले छात्र अमरजीत की पढ़ाई का खर्च दिल्ली हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन के चेयरमैन राजेश गोयल उठाएंगे। पिछले दिनों आईआईटी के लेडी हार्डिंग मेडिकल की छात्रा शशि और आईआईटी के छात्र विजय की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने ली थी।
विज्ञापन


अमरजीत के पढ़ाई का खर्च देने वाले दिल्ली हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन के चेयरमैन राजेश गोयल ने कहा कि सालाना फीस 90 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च करेंगे। जय भीम योजना के तहत अमरजीत ने सचदेवा न्यू पीटी कॉलेज में दाखिला लेकर मुफ्त कोचिंग की। पहले प्रयास में ही उसने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। उसके पिता मजदूर हैं और मां घरों में काम करती हैं।
विज्ञापन


 मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि यह योजना स्वर्णिम नतीजे दे रही है। गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव लाने का काम कर रही है। पैसे के अभाव में जो लोग अपने बच्चों को कोचिंग नहीं दिला पाते थे, उनके लिए दिल्ली सरकार मुफ्त में कोचिंग की सुविधा दे रही है। उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिला मिलने के बाद कई जिम्मेदार लोग पढ़ाई का खर्च भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed