फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government will stop the filth pouring in Yamuna

यमुना में गंदगी बहने से रोकेगी दिल्ली सरकार, जल मंत्री ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Sat, 13 Jun 2020 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Jun 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi government will stop the filth pouring in Yamuna
satyendra jain

दिल्ली सरकार के गठन के बाद दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन और जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली में पानी की सप्लाई को बेहतर करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर फैसले लिए। कॉलोनियों में सीवर कनेक्शन से लेकर वर्षा जल संचयन, भूजल संचयन और यमुना में गिरने वाले गंदे नालों को लेकर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछा दी गई है, उनमें घरों को सीवर कनेक्शन दिया जाएगा। जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि घरों का गंदा पानी बाहर नाली में न बह सके। इसके लिए दिल्ली सरकार अपने पास से खर्चा उठाएगी। इससे न केवल कॉलोनियों में स्वच्छता होगी बल्कि यमुना में भी गंदगी बहने से रुकेगी। 
विज्ञापन


जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी कायाकल्प किया जाएगा। ठेकेदार को भी काम सौंप दिया गया है। दिल्ली जल बोर्ड में फिलहाल 50 वाटर प्लांट हैं। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से सरकारी एजेंसी द्वारा 7 रुपये प्रति किलो लीटर के हिसाब से खरीदे जा रहे उपचारित पानी पर शुल्क माफ कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से 500 एमजीडी उपचारित पानी का उत्पादन किया जा रहा है। जिसमें से केवल 90 एमजीडी पानी विभिन्न प्रयोजनों में इस्तेमाल किया जाता है। गैर-पारंपरिक परियोजनाओं को अंजाम देने के लिए इनोवेशन सेल का भी गठन किया गया है। जोकि अनुसंधान गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दिल्ली जल बोर्ड को मजबूती प्रदान करेगा। 


सेल प्रमुख रूप से अमोनिया, आयरन, टीडीएस, कठोरता, जल प्रदूषण, परीक्षण, पानी और सीवरेज क्षेत्र के लिए कम लागत वाले समाधानों की डिजाइनिंग की वर्तमान आगामी समस्याओं के समाधान की पहचान करेगा। साथ ही, राज्य और केंद्र सरकार के अन्य विभागों और एजेंसियों को परामर्श भी प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed