फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government will stop pedestrians will arrange shelter and train

पैदल जाने वालों को रोकेगी दिल्ली सरकार, शेल्टर होम भेजकर करेगी ट्रेन का इंतजाम

Sun, 17 May 2020 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 May 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
Delhi government will stop pedestrians will arrange shelter and train
पांवों पर घर का सफर... - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन-3 में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहे हादसों को देखते हुए दिल्ली सरकार सतर्क हो गई है। मुख्य सचिव ने सभी जिला अधिकारियों व पुलिस आयुक्तों को निर्देश दिया है कि सड़क पर पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों को तत्काल नजदीकी शेल्टर होम में पहुंचाया जाए। इसके बाद रेलवे से तालमेल बैठाकर उन्हें श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से भेजे जाने का इंतजाम किया जाए। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव विजय देव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर दिल्ली की सड़कों व रेलवे ट्रैक के साथ-साथ अपने घर जा रह हैं। यह बहुत गंभीर मसला है। प्रवासी मजदूरों को इस तरह जाने नहीं दिया जा सकता है। इससेे हादसों की आशंका बनी रहती है। 
विज्ञापन


आदेश में इसे रोकने की जिम्मेदारी जिलास्तरीय सामान्य व पुलिस प्रशासन पर डाली गई है। आदेश में जिला अधिकारियों व पुलिस आयुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रवासी मजदूर सड़क व रेलवे ट्रैक से न जाने पाए। अगर कहीं ऐसा होता है तो मजदूरों को नजदीकी शेल्टर होम में भेज दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उनके लिए तब तक खाना व पानी का इंतजाम करना है, जब तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उनको भेजने का इंतजाम न कर दिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा है कि इसके लिए जिला प्रशासन को रेलवे के साथ तालमेल बैठाना है। 

इससे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर मजदूरों को स्टैंडर्ड प्रोटोकाल के हिसाब से उनके घर भेजा जा सके। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही बगैर अड़चन के होनी चाहिए, जिससे जल्द से जल्द श्रमिकों को उनके घर पहुंचाया जा सके। 
 

45 मजदूरों को कंटेनर में बंद कर यूपी-बिहार ले जा रहा था चालक, सभी को भेजा शेल्टर होम

जिस कंटेनर में बंद होने के बाद हवा तक नहीं जाती, ऐसे कंटेनर में जान हथेली पर लेकर प्रवासी मजदूर अपने घर जाने को मजबूर हैं। बवाना इलाके में शुक्रवार देर रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने शक होने पर ऐसे कंटेनर को जांच के लिए रोका। आरोपी चालक पहले तो पुलिसकर्मी को गुमराह करने लगा, लेकिन उसने जब कंटेनर का दरवाजा खुलवाया तो यह देखकर हैरान रह गया कि कंटेनर में 45 मजदूर बैठे हुए थे।

पुलिसकर्मी ने कंटेनर चालक का आई फोन कब्जे में लेकर उसे साथ में थाने चलने के लिए कहा। आरोपी भी कंटेनर लेकर थाने की ओर जाने लगा लेकिन थाने के पास पहुंचते ही आरोपी कंटेनर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बवाना थाना पुलिस फोन के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

मजदूरों ने पुलिस ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन वह किसी भी सूरत में घर जाने के लिए तैयार थे। ऐसे में कंटेनर चालक ने उनसे मोटी रकम लेकर यूपी-बिहार इनके घरों तक छोड़ने का वादा किया था। पुलिस ने सभी प्रवासी मजदूरों को शेल्टर होम भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed