फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government will provide collateral-free loans of up to ₹10 crore to women-led startups

SHG मेला-2026: महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ तक बिना गारंटी लोन देगी दिल्ली सरकार, CM रेखा गुप्ता ने की घोषणा

Sun, 17 May 2026 03:00 PM IST
Vijay Singh Pundir आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 17 May 2026 03:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ रुपये तक का कोलैटरल-फ्री लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऋण के लिए महिलाओं को कोई संपत्ति गिरवी नहीं रखनी होगी और इसकी गारंटी दिल्ली सरकार खुद लेगी।

विज्ञापन
Delhi Government will provide collateral-free loans of up to ₹10 crore to women-led startups
महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ तक बिना गारंटी लोन देगी दिल्ली सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण दिया जाएगा, जिसकी गारंटी खुद दिल्ली सरकार लेगी। सरकार अब मॉल और बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में महिलाओं के स्वदेशी उत्पादों को नियमित बाजार भी उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास यूनिटी वन मॉल में आयोजित दो दिवसीय मेगा सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) मेला-2026 के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है।
विज्ञापन


10 करोड़ का कोलैटरल-फ्री लोन देगी सरकार 
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ रुपये तक का कोलैटरल-फ्री लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऋण के लिए महिलाओं को कोई संपत्ति गिरवी नहीं रखनी होगी और इसकी गारंटी दिल्ली सरकार खुद लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं छोटे उद्योग, हस्तशिल्प और घरेलू कारोबार से जुड़ें और अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद खास हैं स्वदेशी उत्पाद
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट विजन को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे मेले अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में बने हस्तशिल्प, खादी और घरेलू उत्पाद गुणवत्ता में किसी से कम नहीं हैं, जरूरत सिर्फ बेहतर मार्केटिंग और प्लेटफॉर्म की है।

स्वदेशी उत्पादों के लिए तय होगी जगह
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार अब मॉल और बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्वदेशी उत्पादों के लिए नियमित जगह उपलब्ध कराएगी, ताकि महिलाओं द्वारा तैयार सामान को बड़ा बाजार मिल सके। उन्होंने लोगों से विदेशी वस्तुओं की बजाय स्थानीय और स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील भी की।

मेले में कई बैंकों को किया शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं की बैंकिंग और वित्तीय पहुंच मजबूत करने पर भी काम कर रही है। इसी वजह से मेले में विभिन्न बैंकों को भी शामिल किया गया, ताकि महिलाओं को आसान ऋण और वित्तीय सलाह मिल सके। मेले में करीब 24 स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया। यहां हस्तशिल्प, क्रोशिया कार्य, खादी, घरेलू उत्पाद, खाद्य सामग्री और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री की गई। उत्तर पश्चिम जिले के वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के तहत हस्तशिल्प उत्पादों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चंदोलिया, विधायक कुलवंत राणा, उत्तर पश्चिम जिले की डीएम सौम्या सौरभ, बैंक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य मौजूद रहीं। मेले का आयोजन उत्तर पश्चिम जिला प्रशासन ने किया है।

छोटी कोशिशें कर रहीं महिलाओं को मजबूत
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की छोटी-छोटी कोशिशें न सिर्फ परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को नया बाजार, पहचान और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed