{"_id":"5bb404f8867a557f721c3036","slug":"delhi-government-will-give-1-crore-to-14-families-of-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार 14 शहीदों के परिजनों को देगी 1-1 करोड़ की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार 14 शहीदों के परिजनों को देगी 1-1 करोड़ की मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Oct 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के मंत्रियों के समूह ने 14 शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की मदद देने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। शहीदों में एक सेना, पांच दिल्ली अग्नि शमन विभाग और 8 दिल्ली पुलिस के जवान हैं।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार के मंत्रियों के समूह की बैठक हुई। इसमें सत्येंद्र जैन व कैलाश गहलोत भी मौजूद रहे। बैठक में 14 मामलों को मंजूरी दे दी गई। इसमें दिल्ली अग्नि शमन विभाग के शहीद सुनील कुमार व मनजीत सिंह, हरी सिंह मीना, हरी ओम, वीरेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। जबकि भरतीय सेना मेजर अमित सागर को सरकार मदद देगी। वहीं, दिल्ली पुलिस के शहीदों राम कंवर मीना, योगेश कुमार, अब्दुल एस. खान, आनंद सिंह, बीनेश कुमार, यशवीर सिंह, रविंद्र, दीपक कुमार के परिजनों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
एशियन खेलों के पदक विजेता को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एशियन खेलों में शूटिंग में रजत पदक विजेता दीपक कुमार को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जगतपुर में एक कार्यक्रम का अयोजन हुआ। पदक विजेता को मुख्यमंत्री ने 75 लाख रुपये का चेक सौंपा। वहीं, दीपक के कोच को भी 6 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन