फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government wants to make solar energy a mass movement, shut down the thermal power plants in delhi

सौर ऊर्जा उपयोग को जनांदोलन बनाना चाहती है दिल्ली सरकार, मुख्यमंत्री ने की ये शुरुआत

Thu, 15 Oct 2020 07:59 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 15 Oct 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi government wants to make solar energy a mass movement, shut down the thermal power plants in delhi
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI (File)
सौर ऊर्जा का उपयोग वातावरण को स्वच्छ रखते हुए बिजली उपलब्ध कराता है। यही कारण है कि पूरी दुनिया में इसके उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार भी सौर ऊर्जा के उपयोग को एक जनांदोलन बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। सरकार का मानना है कि इससे राजधानी को स्वच्छ और साफ ऊर्जा का विकल्प मिल सकेगा। इससे राजधानी के प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सौर ऊर्जा को लेकर एक अभियान जारी किया। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में सात मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होता था। अब यह बढ़कर 177 मेगावाट हो गया है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा उपयोग को एक जनांदोलन बनाना होगा जिससे राजधानी को प्रदूषण मुक्त किया जा सके और साथ ही लोगों की ऊर्जा की जरूरतें भी पूरी की जा सकें। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली के लेडी इरविन कॉलेज में सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थर्मल पॉवर प्लांट प्रदूषण पैदा करते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने दो थर्मल पॉवर प्लांट को बंद कर दिया है। दिल्ली ने केंद्र सरकार से अन्य थर्मल पॉवर प्लांट को भी बंद करने का अनुरोध किया है, जिससे राजधानी को ठंड में होने वाले प्रदूषण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed