फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government vs bureaucracy: chief secretary returns many budget related files to government

दिल्ली सरकार और अधिकारियों में जंग जारी, मुख्य सचिव ने लौटाई बजट से जुड़ी फाइलें

Mon, 12 Mar 2018 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Mar 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
delhi government vs bureaucracy: chief secretary returns many budget related files to government
केजरीवाल और अंशू प्रकाश

दिल्ली सरकार और अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बजट तैयारी से जुड़ा नया विवाद इसमें शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि मोहल्ला क्लीनिक और पॉली क्लीनिक से जुड़ी बेहद अहम फाइल मुख्य सचिव को भेजी गई थी।

विज्ञापन


इसमें बजट भाषण की अपेक्षाओं को पूरा करने की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन मुख्य सचिव की तरफ से यह कहते हुए फाइल लौटा दी गई कि आज रविवार है, इस तरह की फाइल सोमवार को ऑफिस ऑवर के दौरान देें।
विज्ञापन


बजट सत्र शुरू होने से कुछ दिनों पहले मुख्य सचिव के इस रवैये पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की है। मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि दिल्ली सरकार इस साल का बजट नए मॉडल पर तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार के बजट भाषण में सभी बड़े प्रोजेक्ट का विस्तृत ब्यौरा होगा। मसलन, प्रोजेक्ट का कैबिनेट नोट तैयार होने से लेकर उसके पूरा होने तक की तिथिवार प्रगति का ब्योरा इसमें शामिल होगा। बजट पेश करते वक्त सारा ब्योरा सदन में रखा जाएगा।

इस वजह से लौटाई फाइल

delhi government vs bureaucracy: chief secretary returns many budget related files to government
anshu prakash - फोटो : अमर उजाला

आधिकारियों के मुताबिक, मोहल्ला क्लीनिक व पॉलीक्लिनिक की दो फाइलों में अधिकारियों ने काफी लापरवाही बरती है। अलग-अलग विभागों से 800 मोहल्ला क्लीनिक बनाने का एनओसी मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक सिर्फ 243 मोहल्ला क्लीनिक के निर्माण का संभावित समय दिया है।

इसके अलावा इसमें कोई दूसरा ब्योरा नहीं है। वहीं, पॉलीक्लीनिक का ब्योरा भी आधा-अधूरा है। रविवार को भेजी फाइल में मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुख्य सचिव दोनों मामलों में यह सुनिश्चित करें कि बजटीय अपेक्षाओं के अनुसार फाइल तैयार होे। 

अधिकारी बोले-आवास पर नहीं थे मुख्य सचिव
इस मसले पर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि, नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त फाइल भेजी गई, उस समय मुख्य सचिव अपने आवास पर नहीं थे। वहीं, यह नहीं बताया गया कि फाइल बजट से जुड़ी हुई है। ऐसे में आवास में तैनात कर्मियों ने फाइल सोमवार को भेजने को कह दिया।

अधिकारी का कहना है कि अगर फाइल बजट से जुड़ी थी तो उसे वित्त विभाग को भेजना था। वहीं, अगर फाइल को टेबल करना इतना ही जरूरी था तो दिल्ली सरकार के ज्यादातर सचिव सचिवालय में शनिवार रात आठ बजे तक मौजूद थे। फाइल वहीं पर भेज देनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed