फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government transferred MS and MD from hospitals

Delhi: दिल्ली सरकार ने अस्पतालों से एमएस और एमडी के किए तबादले, संभाल रहे थे कई अस्पतालों की जिम्मेदारी

Mon, 28 Apr 2025 11:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 28 Apr 2025 11:52 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के सेवा विभाग के तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 28 अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) व चिकित्सा निदेशकों के तबादले किए गए हैं। इनमें ऐसे डॉक्टरों के नाम भी शामिल हैं जो आम आदमी पार्टी की सरकार में चार से पांच अस्पतालों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विज्ञापन
Delhi government transferred MS and MD from hospitals
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने अस्पतालों चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) व चिकित्सा निदेशकों में बड़ा फेर बदल किया है। कई एमडी के कद को घटा दिया, जबकि कई दूसरे डॉक्टरों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के सेवा विभाग के तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 28 अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) व चिकित्सा निदेशकों के तबादले किए गए हैं। इनमें ऐसे डॉक्टरों के नाम भी शामिल हैं जो आम आदमी पार्टी की सरकार में चार से पांच अस्पतालों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसमें लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुरेश कुमार भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उपराज्यपाल की स्वीकृति पर जारी हुए आदेश के तहत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड सीएमओ (मुख्य मेडिकल आफिसर) डा. रति मक्कड़ को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) का नया महानिदेशक बनाया गया है। अभी तक डीजीएचएस में एडिशनल निदेशक डॉ. राजेश कुमार डीजीएचएस अतिरिक्त कार्यभार जनवरी से संभाल रहे थे। दिल्ली सरकार के सबसे बड़े लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार को इस पद से हटा दिया गया है। वह जीटीबी, एलबीएस, हेडगेवार व जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भी चिकित्सा अधीक्षक का काम संभाल रहे थे। उन्हें केवल डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज का निदेशक प्रिंसिपल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल की ही एक डाक्टर मीनाक्षी सिधर को अस्पताल का नया मेडिकल निदेशक बनाया गया है। लोकनायक अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग के निदेशक प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार को जीटीबी अस्पताल का निदेशक बनाया गया है। डॉ. अनिल अग्रवाल की जगह निदेशक प्रोफेसर डॉ. मो. अबिद गिलानी को जीबी पंत अस्पताल का नया निदेशक बनाया गया है।


डीडीयू अस्पताल के निदेशक डॉ. बीएल चौधरी को वहां से हटाकर लोकनायक अस्पताल का नया निदेशक बनाया गया है। वह डीडीयू के अलावा राव तुला राम स्मारक अस्पताल व द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का काम देख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed