फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government to start Red light on, Gaadi off campaign at all the 272 MCD wards on November 2 says Gopal Rai

दिल्ली सरकार दो नवंबर से 272 वार्ड में शुरू करेगी 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियानः गोपाल राय

Fri, 23 Oct 2020 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 23 Oct 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Delhi government to start Red light on, Gaadi off campaign at all the 272 MCD wards on November 2 says Gopal Rai
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दो नवंबर से दिल्ली सरकार एमसीडी के सभी 272 वार्ड में रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान शुरू करेंगे। यह बात उन्होंने शुक्रवार को बाराखंबा रोड पर कही जब वह इसी अभियान के तहत वहां पहुंचे थे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने अगले हफ्ते से सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदूषण निरोधक पहल ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ को लागू करने का निर्णय किया है। यह जानकारी गुरुवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी।
विज्ञापन


अभियान के दूसरे दिन राय ने तिलक मार्ग-भगवान दास चौराहा यातायात सिग्नल का दौरा किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कई विधायक इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं और जागरूक फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को निगम पार्षद भी इस पहल में हिस्सा लेंगे और 26 अक्टूबर के बाद अभियान को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी सरकार 15 नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से राजधानी में 100 यातायात सिग्नल पर जागरूकता फैलाना चाहती है। इन सिग्नल पर सिविल डिफेंस के 2500 कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर लोगों से अपील करेंगे कि वे अपने वाहनों के इंजन बंद कर दें।


अभियान की बुधवार को शुरुआत करते हुए राय ने कहा था कि अगर यातायात सिग्नल पर वाहन के इंजन बंद कर दिए जाएं तो दिल्ली में वाहन से होने वाले प्रदूषण में 15 से 20 फीसदी तक की कटौती की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed