{"_id":"69dfadb3fb96e1296c0effa8","slug":"delhi-government-to-launch-geriatric-ambulances-for-the-elderly-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132454-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली सरकार बुजुर्गों के लिए शुरू करेगी जेरियाट्रिक एबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली सरकार बुजुर्गों के लिए शुरू करेगी जेरियाट्रिक एबुलेंस
विज्ञापन
-कैट्स एबुलेंस के बेड़े का भी होगा विस्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार बुजुर्गों के लिए जल्द जेरियाट्रिक एबुलेंस की सुविधा शुरू करेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बुजुर्गों तक सुलभ, प्रभावी और मजबूत बनाने की दिशा में यह कदम उठाया है। साथ ही कैट्स एबुलेंस के बेड़े में विस्तार होगा। दिल्ली सरकार ने 20 आधुनिक जेरियाट्रिक एबुलेंस शुरू करने की घोषणा की है। यह एबुलेंस विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सीय जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है। दिल्ली में 20 जेरियाट्रिक एबुलेंस के जुड़ने के बाद दिल्ली में कुल एबुलेंस की संख्या 351 हो जाएगी। इससे आपातकालीन सेवाएं और ज्यादा मजबूत होगी। दिल्ली सरकार की चरणबद्ध तरीके से एबुलेंस बेड़े को एक हजार तक बढ़ाने की योजना है। जिससे दिल्ली के लिए एक मजबूत और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से आपातकालीन नेटवर्क तैयार किया जा सके।
एबुलेंस में होगा आधुनिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम : बता दें कि कैट्स दिल्ली में टोल-फ्री नंबर 102 के जरिए वर्तमान में 331 एबुलेंस का संचालन करता है। यह सेवा 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम से भी जुड़ी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधुनिक जेरियाट्रिक एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिसके तहत हम दिल्ली के प्रत्येक नागरिक विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण करना चाहते हैं जो समावेशी और बुजुर्ग आबादी की जरूरतों के प्रति संवेदनशील हो। आधुनिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस यह एबुलेंस समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करेंगी।
अधूरे पड़े अस्पतालों के प्रोजेक्ट भी जल्द होंगे पूरे : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में अस्पतालों के बुनियादी ढांचे और क्रिटिकल केयर सुविधाओं को और ज्यादा मजबूत कर रहे हैं, ताकि आपातकालीन सेवाएं जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ सहजता से जुड़ सके। दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 13,034 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। सरकारी अस्पतालों में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने और क्रिटिकल केयर सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे कैट्स जैसी आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत आधार मिल सके।