फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government to introduce MSP for farmers based on Swaminathan Commission report

स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया कदम, बुलाई कृषि कांफ्रेंस

Tue, 29 Jan 2019 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Jan 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi government to introduce MSP for farmers based on Swaminathan Commission report
- फोटो : ट्विटर

दिल्ली सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को कृषि कांफ्रेंस बुलायी गई है। इसमें कृषि वैज्ञानिक, केंद्र सरकार के प्रतिनिधि, दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी व कृषि विशेषज्ञ शिकरत करेंगे। इनसे आयोग की सिफारिशों को लागू करने के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने सोमवार मीडिया को जानकारी दी कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट 2006 में आई थी। लेकिन आयोग की सिफारिशों को न तो तात्कालिक कांग्रेस सरकार ने लागू किया और न ही मौजूदा भाजपा सरकार ने। अब दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार किसानों की फसल का दाम निर्धारित करने की तरफ बढ़ेंगे और उसे लागू भी करेंगे।
विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि स्वामीनाथन रिपोर्ट में किसानों की बेहतरी के लिए किसानों को खर्च का 50 फीसदी ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य उनको मिलना चाहिए। लेकिन इस दिशा में किसी सरकार ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने अब फैसला किया है कि दिल्ली में स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार किसानों की फसल की कीमत तय करने की दिशा में आगे बढ़ेगी और इसे लागू भी किया जायेगा।

गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली में 75,000 एकड़ से ज्यादा जमीन पर खेती होती है। वहीं, करीब 20,000 किसान हैं। गोपाल राय ने बताया कि बीते दिसंबर में सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिये 3 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया था। इसकी सिफारिशें में आ गयी हैं।


मंगलवार की कांफ्रेंस में दिल्ली सरकार की रिपोर्ट भी पेश की जाये। इसमें कृषि वैज्ञानिक, केंद्र व दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि, कृषि विशेषज्ञ बुलाये गये हैं। चर्चा के बाद दिल्ली सरकार रिपोर्ट को लागू करने के लिए दिशा में आगे बढ़ेगी। यह कदम किसानों के लिए अच्छा मॉडल साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed