दिल्ली में कोरोना: स्वास्थ्य मंत्री बोले- डरने की जरूरत नहीं, हर स्थिति पर नजर, यहां मास्क लगाना होगा अनिवार्य
दिल्ली में बीते कुछ समय से कोरोना के मामले काफी बढ़ गए हैं ऐसे में आज होने वाली बैठक में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क की अनिवार्यता का एलान किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बैठक के बाद कहा कि कोविड 19 के हालात को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट पर है और हालात का बारीकी से जायजा ले रही है।
सैंपलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। अब तक कुछ भी घबराने वाली बात नहीं है, वायरस के नए वेरिएंट की भी मॉनीटरिंग चल रही है। जिन लोगों को फ्लू जैसे लक्षण हैं उन्हें अस्पताल आते वक्त मास्क पहनना अनिवार्य होगा और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
कोरोना से बुधवार को दो की मौत, 300 संक्रमित
कोरोना से बुधवार को दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 300 लोग संक्रमित हो गए। संक्रमण दर बढ़कर 13.89 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 163 मरीजों को छुट्टी दी गई। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 806 हो गए हैं। इनमें से 452 मरीज होम आइसोलेशन और 54 अस्पतालों में भर्ती हैं।
अस्पतालों में भर्ती तीन मरीज वेंटिलेटर, 17 मरीज आईसीयू व 21 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। मंगलवार को 2160 लोगों की कोरोना की जांच हुई जिसमें से 13.89 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।