फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government to convert 94 dispensaries into polyclinics

94 औषधालय 150 करोड़ से बनेंगे पॉलीक्लिनिक, दिल्ली सरकार ने स्वीकृत किया बजट

Sat, 01 Sep 2018 03:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi government to convert 94 dispensaries into polyclinics
फाइल फोटो
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 94 औषधालयों को पॉलीक्लिनिक में तब्दील करने के लिए 150 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राकेश कुमार अग्रवाल को लिखे गए पत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक कीर्ति भूषण ने कहा है कि नियमित तौर पर कार्य की निगरानी करने के लिए समिति बनायी जायेगी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 94 औषधालयों को पॉलीक्लिनिक के तौर पर तैयार करने के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है और इसके लिए 168.58 करोड़ रूपये खर्च के लिए स्वीकृत किए गए हैं। 
विज्ञापन


वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में करीब 30 पॉलीक्लिनिक संचालित हो रहे हैं और सरकार का लक्ष्य महानगर में इस तरह के 150 पॉलिक्लीनिक तैयार करने का है। 

भूषण ने बताया कि परियोजना (94 औषधालयों का पुनर्निर्माण) को निर्धारित समय के भीतर स्वीकृत राशि में पूरा किया जायेगा और इसकी लागत में किसी भी तरह की वृद्धि की अनुमति नहीं दी जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed