फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government tells high court odd even could continue further after 15 january

AAP सख्तः कोर्ट में कहा 15 के बाद भी रखेंगे जारी

Fri, 08 Jan 2016 10:23 PM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
delhi government tells high court odd even could continue further after 15 january

ऑड ईवन फॉर्मूले पर दिल्ली हाईकोर्ट की आपत्ति का जवाब देते हुए शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने बताया कि ऑड ईवन फार्मूला एक आपातकालीन कदम था, क्योंकि दिल्ली का पर्यावरण बेहद हानिकारक स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार से कोयले से चलने वाले पावर प्लांट को बंद करने का भी निवेदन किया है।
विज्ञापन


अपना पक्ष रखते हुए सरकार ने कहा कि इस फॉर्मूले को लागू करने के बाद से दिल्ली के प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज की गई है, इसलिए इसे 15 दिन तक लागू रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कदम आगे बढ़ते हुए दिल्ली सरकार ने ये भी कह दिया कि यह समय बढ़ाया भी सकता है। गौरतलब है कि दो दिन पहले हाईकोर्ट ने एक केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा था कि क्यों न इस ऑड-ईवन नियम को सात दिन में खत्म कर दिया जाए।

हालांकि कोर्ट ने इस सुनवाई के बाद कोई फैसला नहीं सुनाया बल्कि, अपना फैसला सोमवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया।

2019 तक साफ हो पाएगी हवा

delhi government tells high court odd even could continue further after 15 january

दिल्ली सरकार की तरफ से पेश वकील हरीश साल्वे का कहना था कि, ठंड में हवा नहीं चलती जबकि गर्मी में हवा चलती है। उन्होंने कहा कि अगर अभी से हवा को साफ रखने का काम शुरू किया गया तो 2019 तक दिल्ली की हवा साफ हो पाएगी।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय वहां खुद मौजूद थे। सरकार ने कहा कि ऑड ईवन फार्मूले से पीक टाइम में प्रदूषण आधा हुआ है, हालांकि मौसम प्रदूषण के हिसाब से बेहद खराब था। इस फार्मूले ने प्रदूषण स्तर को अधिकतम स्तर पर जाने से रोका है।

हालांकि सरकार ने ये भी कहा कि अब भी प्रदूषण का स्तर 391 है, लेकिन ये और खतरनाक होता अगर ऑड ईवन फॉर्मूला लागू नहीं होता। कोर्ट में सरकार ने कहा कि ये समय बढ़ भी सकता है।

प्रदूषण कम करने के लिए सरकार उठाएगी ये कदम

delhi government tells high court odd even could continue further after 15 january

दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ऑड ईवन फार्मूले का दिल्ली पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। ये बात सरकार की पर्यावरण समिति ने ये बात कही है। कोर्ट में एनवायरमेंट प्रीवेंशन कंट्रोल एंड प्रोटेक्शन अथारिटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की है।

दिल्ली सरकार का कहना था कि प्रदूषण से लड़ने के लिए हमारे पास दीर्घकालीन, माध्यमिक और लघु अवधि की योजनाएं हैं। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार  दीर्घकालीन योजनाओं के तहत एलिवेटेड रोड, यूरो-6 फ़्यूल की शुरूआत कर सकती है।

सरकार बोली कि उसने एक सफर की शुरुआत की है। लंदन, लॉस एंजलिस जैसे शहर जहां प्रदूषण बेहद ज्यादा था, प्रदूषण के खिलाफ कदम उठाने के बाद अब ये दुनिया के सबसे साफ शहरों में से हैं। दूसरे देशों ने भी इस तरीके का एक्सपेरिमेंट किया है और नतीजे बेहद सकारात्मक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed