फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government strict: electricity price did not increased this time

दिल्ली सरकार की सख्ती से इस बार नहीं बढ़ेगी बिजली की कीमत

Sat, 12 Sep 2015 03:52 AM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 03:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi government strict: electricity price did not increased this time

दिल्ली सरकार की सख्ती और कीमत तय करने वाली संस्था दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग पर दबाव का असर इस बार बिजली

विज्ञापन

कीमतों की घोषणा में दिखना तय है।

डीईआरसी ने डिस्कॉम्स के प्रोजेक्ट की ऑडिट में भी खामियां पाई हैं। बिजली कीमत नहीं बढ़ने की एक वजह सीएजी की अंतरिम लीक रिपोर्ट भी हो सकती है।

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) के चेयरमैन पी.डी.सुधाकर ने कहा कि डिस्कॉम की ओर से दाखिल एग्रीगेट रेवेन्यु रिक्वायरमेंट (एआरआर) की जांच करने के बाद लगा था कि एक से दो फीसदी बिजली कीमत बढ़ानी होगी।

कागजों की जानकारी और जमीनी हकीकत में अंतर

Delhi government strict: electricity price did not increased this time

आयोग की टीम ने जब डिस्कॉम्स के कैपिटल एक्सपेंडिचर और चल रहे प्रोजेक्ट का फिजिकली वेरिफिकेशन किया तो पता चला कि कागजों पर दी गई जानकारी और जमीनी हकीकत में अंतर है।


चेयरमैन पी.डी.सुधाकर ने कहा कि तीनों बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल), बीएसईएस की राजधानी और यमुना पावर लिमिटेड के प्रोजेक्ट जांच में खामियां पाई गई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यह खामी इतनी बड़ी भी नहीं है, लेकिन इसका असर बिजली कीमत पर पड़ना तय है। अभी तक की रिपोर्ट से ऐसा लगता है कि वित्त वर्ष-2015-16 में बिजली कीमत बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैरिफ नहीं बढ़ा तो नीहं बढ़ेगी कीमत

Delhi government strict: electricity price did not increased this time

हालांकि बिजली वितरण कंपनियों ने आयोग के सामने 20 फीसदी तक बिजली कीमत बढ़ाने की मांग रखी है। सीएजी की अंतरिम लीक रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई थी कि डिस्कॉम्स ने अपने घाटे को 8000 करोड़ रुपये ज्यादा बताया है।


बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि डिस्कॉम्स का रेगुलेटरी एसर्ट बढ़कर 25000 करोड़ तक पहुंच चुका है। ऐसे में बिजली कीमत नहीं बढ़ती है तब बिजली आपूर्ति करना आसान नहीं होगा।

टीपीडीडीएल के सीईओ प्रवीर सिन्हा का कहना है कि यदि बिजली उत्पादन कंपनियों और ट्रांसमिशन कंपनी का टैरिफ नहीं बढ़ता है या कम कर दिया जाता है तो बिजली कीमत नहीं भी बढ़े तो डिस्कॉम्स को कोई दिक्कत नहीं होगी। अब देखना होगा कि आयोग बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन कंपनी के लिए कीमत बढ़ाता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed