दिल्ली सरकार ने शुरू की लोन गारंटी स्कीम, पढें कैसे मिलेगा लोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा नहीं लेने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें उच्च शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए दस लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल जाएगा।
दिल्ली सरकार ने उच्च शिक्षा लोन स्कीम की शुरुआत कर दी है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने 25 छात्रों को लोन के चेक देकर इसकी शुरुआत की।
योजना की खास बात यह है कि डिप्लोमा, डिग्री, डॉक्टरेट या कौशल विकास से संबंधित किसी भी कोर्स के लिए लोन लिया जा सकता है। यह सुविधा छात्रों को तीन प्रमुख बैंकों के माध्यम से मिलेगी।
सरकारी व निजी दोनों संस्थानों के लिए मिलेगा लोन
इस योजना का लाभ लेने के लिए दिल्ली से 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। सरकारी और निजी शैक्षिक दोनों तरह के संस्थानों में पढ़ाई के लिए यह लोन मिल जाएगा।
तकनीकी और कौशल विकास से संबंधित कोर्स कराने वाले वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर में पढ़ाई करने वाले छात्रों को इस स्कीम का लाभ मिलेगा।
स्कीम के अंतर्गत कॉलेज फीस, हॉस्टल फीस, लाइब्रेरी फीस, लैब फीस, किताबें, उपकरणों, यूनिफॉर्म, कंप्यटूर खरीदने के लिए लोन मिल सकेगा। इतना ही नहीं टूर और प्रोजेक्ट वर्क पर होने वाले खर्च के लिए भी लोन मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोगों का सपना इस कारण से पूरा नहीं हो पाता है क्योंकि उनके पास पढ़ाई के लिए पैसे नहीं होते हैं। उन्होंने कहा जिन बच्चों केपास पैसे नहीं हैं उनकी गारंटी हम लेते हैं।
लोन योजना की खास बातें
. सरकारी दफ्तर केचक्कर काटने की आवश्यकता नहीं।
. बैंक को 15 दिन के भीतर आवेदन की स्थिति छात्रों को बतानी होगी।
. जमानत, थर्ड पार्टी गारंटी, प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी।
. निगरानी के लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा।
. शिकायत के निपटारे के लिए कमेटी बनाई जा रही है।
. एक साल बाद लोन चुकाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
. पंद्रह साल तक मासिक किश्त के मुताबिक लोन चुका सकेंगे।
. बैंक बेस रेट से अधिकतम 2 फीसदी तक ही ब्याज ले सकेंगे।