फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government start working on marshal in mohalla for women safety, guarantee card

महिला सुरक्षा को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, हर मोहल्ले में चार मार्शल की होगी नियुक्ति

Fri, 21 Feb 2020 10:08 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 21 Feb 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
delhi government start working on marshal in mohalla for women safety, guarantee card
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

राजधानी में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार मोहल्ला मार्शल नियुक्त करने जा रही है। बस मार्शल की तर्ज पर हर मोहल्ले में चार मार्शल की तैनाती होगी। मार्शल की जिम्मेदारी अपने मोहल्ले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने की होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग इसका रोड मैप तैयार कर रहा है। जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि 2020 में पूरी दिल्ली में मोहल्ला मार्शल नियुक्त कर दिए जाएं।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को महिला व बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने इस बारे में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बैठक की। इसमें दिल्ली महिला आयोग के कामों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि पूरी दिल्ली में 6,000-7,000 मोहल्ले हैं। हर मोहल्ले में चार मार्शल तैनात किए जाएंगे। इनकी शिफ्ट आठ-आठ घंटे की होगी। दिन की शिफ्ट में एक-एक मार्शल रहेगा, जबकि रात की शिफ्ट में दो की तैनाती होगी। इस काम में सिविल डिफेंस या होमगार्ड के जवानों को लगाया जाएगा। इससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन


राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि विभाग अभी पूरी दिल्ली में मोहल्ला मार्शल तैनात करने का रोड मैप तैयार कर रहा है। जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। गौतम के मुताबिक, विभाग की कोशिश है कि इस बजट में इसके लिए प्रावधान किया जाए। वहीं, इसी साल पूरी दिल्ली में इसकी तैनाती भी कर देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुराड़ी के पॉयलट प्रोजेक्ट का परिणाम रहा बेहतर

स्वाति मालीवाल ने कहा कि महिला आयोग ने बुराड़ी में मोहल्ला मार्शल पर एक पॉयलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसमें सिविल डिफेंस के कर्मियों को लगाया था। मार्शलों की तैनाती उन जगहों पर की गई, जो सबसे ज्यादा असुरक्षित थी। इससे संबंधित इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। अब इसे दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।

दिल्ली महिला आयोग में एससी/एसटी प्रकोष्ठ बने

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग में विशेष एससी/एसटी महिला कल्याण प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। प्रकोष्ठ अनुसूचित जाति की महिलाओं और लड़कियों के कल्याण की दिशा में काम करेगा। इस सुझाव का स्वाति मालीवाल ने स्वागत करते हुए कहा कि इस दिशा में काम किया जाएगा।


ट्रांसजेंडर के लिए अलग से बोर्ड

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दिल्ली सरकार ट्रांसजेंडरों के लिए एक विशेष बोर्ड के गठन पर काम कर रही है। बोर्ड इस समुदाय के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए ओर काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed