{"_id":"599d843b4f1c1b9f128b4785","slug":"delhi-government-seized-8-thousand-kilogram-plastic-bags","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 8000 किलो प्लास्टिक बैग जब्त, 492 लोगों का काटा चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 8000 किलो प्लास्टिक बैग जब्त, 492 लोगों का काटा चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने की दिशा में दिल्ली सरकार छापेमारी अभियान चला रही है। बीते करीब दस दिनों में 50 माइक्रोन से पतले आठ हजार किलोग्राम प्लास्टिक बैग जब्त किया गया।
विज्ञापन
वहीं, 492 चालान व नोटिस जारी किये गये हैं। दिल्ली सरकार के संबंधित विभागों व एमसीडी के साथ बैठक में बुधवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन को दी। इसमें एक रिपोर्ट भी पेश की गयी।
विज्ञापन
रिपोर्ट बताती है कि अलग-अलग विभागों ने करीब 7739 किग्रा के प्लास्टिक ऐसे बैग जब्त किये गये, जिनकी मोटाई 50 माइक्रोन से कम है। वहीं, 492 चालान व नोटिस भी दिया गया। इमरान हुसैन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने के एनजीटी का आदेश सख्ती से लागू किया जाये।
विज्ञापन
50 माइक्रोन से पतली बैग का न कोई निर्माण करने पाये और वह न ही भंडारण व वितरण। इस बारे में नियमित तौर पर एक्शन टेकर रिपोर्ट तैयार करनी होगी।
दूसरी तरफ पाबंदी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिये इमरान हुसैन ने अभियान चलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके लिये समाचार पत्रों ने पब्लिक नोटिस जारी करने के साथ बाजारों व दुकानों पर पंपलेट बांटा जाये। वहीं, इसके लिये आम लोगों व दुकानदारों की वर्कशॉप भी लगायी जाये।
इमरान हुसैन ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ इस दिशा में संजीदगी से काम करें। इस मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।