फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government Rojgar Portal 2.0 will be launched with new features, Training opportunities will also be available along with jobs

नई खूबियों के साथ लांच होगा रोजगार पोर्टल 2.0: नौकरी के साथ प्रशिक्षण के अवसर भी होंगे उपलब्ध

Mon, 18 Oct 2021 08:19 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 18 Oct 2021 08:19 PM IST
सार

आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के साथ पोर्टल युवाओं को उनके मनपसंद के क्षेत्रों में नौकरियों की उपयुक्त सलाह भी दे सकेगा। मंत्री ने बताया कि सरकार ने इसके लिए निविदाएं जारी की हैं और उपयुक्त तकनीकी सहायक मिलते ही इस योजना को अमलीजामा पहना दिया जायेगा...

विज्ञापन
delhi government Rojgar Portal 2.0 will be launched with new features, Training opportunities will also be available along with jobs
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

दिल्ली सरकार का दावा है कि उसका रोजगार पोर्टल काफी सफल रहा है। इसके जरिए कोरोना काल में लाखों लोगों को नई नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए गये हैं। पिछले अनुभव को देखते हुए दिल्ली सरकार एक बार फिर रोजगार पोर्टल के नये वर्जन को लांच करने की तैयारी कर रही है, जिसमें युवाओं को नौकरियों के साथ-साथ विभिन्न स्किल्स में ट्रेनिंग देने के विकल्प भी सुझाये जायेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि रोजगार पोर्टल 2.0 कई मायनों में अलग होगा। यह नई तकनीकी पर आधारित नौकरियों को उपलब्ध कराने में भी सक्षम होगा। आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के साथ पोर्टल युवाओं को उनके मनपसंद के क्षेत्रों में नौकरियों की उपयुक्त सलाह भी दे सकेगा। मंत्री ने बताया कि सरकार ने इसके लिए निविदाएं जारी की हैं और उपयुक्त तकनीकी सहायक मिलते ही इस योजना को अमलीजामा पहना दिया जायेगा।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि कोरोना काल के दौरान रोजगार पोर्टल से 14 लाख लोगों ने नौकरियों की सहायता के लिए आवेदन किया था। जबकि इसी पोर्टल पर 10 लाख नियोक्ताओं ने अपने लिए उपयुक्त कर्मचारियों की तलाश के लिए विज्ञापन डाले थे। इससे बेरोजगार हुए लोगों को काफी मदद मिली थी। उन्होंने कहा कि नया पोर्टल भी लोगों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed