फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government responsible for delay in auto fare hike says Auto Unions

ऑटो यूनियन ने दी चुनाव में आप के बहिष्कार की चेतावनी, किराया न बढ़ने के लिए सरकार जिम्मेदार

Sun, 16 Jun 2019 02:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Delhi Government responsible for delay in auto fare hike says Auto Unions
auto - फोटो : फाइल फोटो

राजधानी में ऑटो किराया बढ़ोतरी को लेकर चालकों और यात्रियों में हो रहे टकराव के लिए ऑटो यूनियनें दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। किराया बढ़ोतरी को लेकर ऑटो चालकों ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं पिछले कई महीनों से लटकी ऑटो किराया वृद्धि लागू नहीं हुई, तो विधानसभा चुनाव में ऑटो चालक आम आदमी पार्टी का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी का कहना है कि दिल्ली सरकार ने चुनाव से पहले ऑटो किराया बढ़ोतरी का सर्कुलर जारी किया था, लेकिन उसके बावजूद अभी तक इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 12 जून को दिल्ली परिवहन मंत्री ने ट्वीट करके ऑटो किराया वृद्धि के वादे को पूरा करने का दावा किया। ऑटो किराये में की गई वृद्धि के चार्ट को भी ट्वीट संदेश में दिखाया गया, जबकि हकीकत में सरकार ने किराया वृद्धि को धरातल पर लागू ही नहीं किया।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री के ट्वीट संदेश के आधार पर मीडिया में प्रकाशित हुई खबरों के आधार पर ऑटो चालकों ने यात्रियों से बढ़ा हुआ किराया वसूलना शुरू किया, लेकिन बढ़े किराये के मुद्दे पर यात्रियों और चालकों के बीच टकराव हो गया। इस बीच 13 जून को बेहद कम यात्रियों ने ऑटो रिक्शा में सफर किया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उन्हें पता लगा कि ऑटो किराया वृद्धि के नोटिफिकेशन को जारी तो किया गया, लेकिन मंत्री द्वारा उसे लागू नहीं किया गया, जिसके चलते ऑटो चालकों और यात्रियों में टकराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘जब दिल्ली सरकार का है परिवहन विभाग तो देरी क्यों’
वहीं भारतीय मजदूर संघ के तहत काम करने वाले ऑटो संगठनों का आरोप है कि सरकार अब किराया वृद्धि को लागू करने के लिए अथॉरिटी की अनुमति की बात कह रही है, लेकिन परिवहन विभाग भी जब दिल्ली सरकार का है तो किराया वृद्धि को किस आधार पर रोका जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि दिल्ली सरकार किराया वृद्धि के मुद्दे को लेकर अपना वोट बैंक तैयार करना चाहती है, लेकिन ऐसी स्थिति में अगर किराया वृद्धि को महज दिखावा बनाया गया तो ऑटो चालक यूनियनें विधानसभा चुनाव में दिल्ली सरकार का विरोध करेंगी। उनका कहना है कि ऑटो चालक अब किराया बढ़ोतरी लागू होने में ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed