फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government releases grants to 12 colleges

Delhi NCR News: दिल्ली सरकार ने 12 कॉलेजों को जारी किया अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
- कॉलेजों को शिक्षकों की सैलेरी, मेडिकल बिल का भुगतान किया जा सकेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपने सौ फीसदी पोषित 12 कॉलेजों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी व अंतिम किश्त के रूप में अनुदान जारी कर दिया है। अनुदान राशि के मिलने से दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध इन कॉलेजों में शिक्षकों के वेतन, मेडिकल बिल व अन्य बिलों का भुगतान किया जा सकेगा। साथ ही कॉलेजों के रखरखाव पर भी खर्च को पूरा किया जा सकेगा। इससे पहले बीते साल अक्तूबर में 108 करोड़ रुपये तीसरी किश्त के रूप कॉलेजों को जारी किए गए थे।

अनुदान राशि मिलने से इन 12 कॉलेजों को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिन कॉलेजों को यह अनुदान राशि मिली है उसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज को 13 करोड़ 32 लाख पचास हजार की राशि दी गई है। अदिति महाविद्यालय को 37 करोड़ 81 लाख 25 हजार, आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज को 21 करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लॉयड साइंस को 10 करोड़ 75 लाख, सुखदेव कॉलेज को 6 करोड़ 18 लाख 50 हजार, महर्षि वाल्मीकि कॉलेज को 12, 87 लाख 50 हजार, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज को 42 करोड़, 62 लाख 50 हजार, महाराजा अग्रसेन कॉलेज को 15 करोड़, 53 लाख, व केशव महाविद्यालय को 13 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed