फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government ready to send laborers at their level, Chief Secretary Vijay Dev issued order

अपने स्तर पर मजदूर भेजने को तैयार दिल्ली सरकार, मुख्य सचिव विजय देव ने जारी किया आदेश

Fri, 01 May 2020 09:51 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 01 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Delhi government ready to send laborers at their level, Chief Secretary Vijay Dev issued order
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

दिल्ली सरकार बेशक अभी मजदूरों को भेजने का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार करने के लिए दूसरे राज्यों से बात कर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर इसकी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन कानून के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मुख्य सचिव विजय देव ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत पुलिस कमिश्नर व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। आदेश में इस बात की आशंका जताई गई है कि मजदूरों को भेजने का दौरान कुछ असामाजिक तत्व पूरी प्रक्रिया में अड़चन में डाल सकते हैं। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी रखनी जरूरी है।
विज्ञापन


मजदूरों को भेजते वक्त इन चीजों का रखना है ध्यान

  • उन इलाकों में पर्याप्त संख्या में हो पुलिस पिकेट, जहां रहते हैं प्रवासी मजदूर।
  • अंतरराज्यीय सीमाएं रहेंगी पूरी तरह सील, सामान ढोने वाले वाहनों की सख्ती से हो जांच।
  • बगैर मानक का पालन किए किसी वाहन की बॉर्डर से न हो निकासी। अवैध तरीके से लोगों को ले जाने पर वाहन किया जाए जब्त।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • स्थानीय एसएचओ, डीसीपी व ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर पर आदेश को लागू करने की जिम्मेदारी।
  • स्पेशल कमिश्नर (इंटेलीजेंस) व स्पेशल कमिश्नर (कानून व व्यवस्था) दिल्ली व सीमावर्ती इलाकों पर मजदूरों, तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों की गतिविधियों पर रखें नजर।
  • सभी फील्ड अधिकारी इस आदेश को लागू करवाना करें सुनिश्चित।
  • हर हालत में सामाजिक दूरी समेत कोविड-19 के दूसरे प्रोटोकॉल का हो पालन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed