फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government may extend the Odd Even scheme duration if needed says Arvind Kejriwal

दिल्ली में बढ़ सकती है सम-विषम की अवधि, सुप्रीम कोर्ट ने मांगे प्रदूषण के आंकड़े

Wed, 13 Nov 2019 02:56 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 13 Nov 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi government may extend the Odd Even scheme duration if needed says Arvind Kejriwal
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से मांगा आंकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने बुधवार को सम-विषम योजना की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर सम-विषम योजना की तारीख को बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन


इसी बीच प्रदूषण के मु्द्दे पर सुप्रीम कोर्ट में भी आज सुनवाई हुई, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को निर्देश दिया है कि वो पिछले साल के एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक के आंकड़े पेश करने होंगे। यह आदेश अदालत ने सम-विषम योजना के खिलाफ डाली गई याचिका की सुनवाई के दौरान दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन




मालूम हो कि लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर नियंत्रण करने के लिए शासन ने 4-15 नवंबर तक राजधानी में सम-विषम योजना लागू करने के आदेश दिए थे। इस बीच पिछले तीन दिनों से रविवार और गुरु पर्व को ध्यान में रखते हुए लोगों को इससे छूट दी गई थी। 

आज यानी बुधवार से राजधानी में फिर से सम-विषम लागू हो गया है। वहीं पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण के स्तर में दिख रहा सुधार भी आज फिर से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

भारी पड़ सकता है नियमों का उल्लंघन

पिछले छह दिनों के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले करीब 3000 वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं। सम विषम लागू होने के साथ साथ नियमों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना की राशि भी 2000 से बढ़ाकर 4000 रुपये कर दी गई है। वाहन मालिकों को इस दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। 

नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस, परिवहन और राजस्व विभाग की 600 से अधिक टीमें मुस्तैद हैं। योजना के लागू होने के बाद टीमें लगातार नियमों को सख्ती से लागू करवाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed