{"_id":"5d3da6208ebc3e6c9a25d0aa","slug":"delhi-government-looking-for-doctors-for-mohalla-clinic","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला क्लीनिक के लिए डॉक्टर तलाश रही दिल्ली सरकार, 11 क्लीनिक की सूची की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला क्लीनिक के लिए डॉक्टर तलाश रही दिल्ली सरकार, 11 क्लीनिक की सूची की जारी
Sun, 28 Jul 2019 07:11 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 28 Jul 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला क्लिनिक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में नए मोहल्ला क्लीनिक को लेकर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग जहां किराए पर चल रहे डिस्पेंसरी में बदलाव करने के विचार में है। वहीं विभाग इन क्लीनिकों के लिए डॉक्टरों की तलाश भी कर रहा है। 11 अलग-अलग जगहों के क्लीनिक की सूची भी जारी की है, जिसमें पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार से लेकर द्वारका तक शामिल है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों का कहना है कि राजधानी में करीब 80 में से 52 डिस्पेंसरी किराए पर चल रही हैं। इन डिस्पेंसरी में बदलाव करते हुए मोहल्ला क्लीनिक में तब्दील करने का विचार है। इसके लिए एक सर्वे भी विभागीय स्तर पर किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट अगले माह तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 45 से ज्यादा डिस्पेंसरी को सूची में डाल भी दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक में हर दिन करीब 200 से 300 रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अभी तक दिल्ली में करीब 195 मोहल्ला क्लीनिक शुरू हो चुके हैं। जबकि इस वर्ष के अंत तक इनकी संख्या 500 से ज्यादा ले जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
11 मोहल्ला क्लीनिक के लिए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया में विभाग ने शर्त रखी है कि प्रत्येक डॉक्टर को हर दिन कम से कम 75 मरीजों का उपचार करना होगा। क्लीनिक में पंजीकृत प्रति मरीज पर डॉक्टर को 40 रुपये का भुगतान दिल्ली सरकार करेगी। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों से खबर मिली है कि आगामी 7 अगस्त से दिल्ली में पहली बार रोटा वायरस टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है। डायरिया जैसे रोगों से बच्चों को बचाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर इस अभियान को चलाने वाली है। इसमें दिल्ली के स्कूलों की मदद भी ली जा सकती है।