{"_id":"589c518f4f1c1b865237afd9","slug":"delhi-government-launches-whats-app-number-for-complaints-of-public-drinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शराब पीने वालों की शिकायत करने के लिए आएगा व्हाट्सऐप नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शराब पीने वालों की शिकायत करने के लिए आएगा व्हाट्सऐप नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
दिल्ली में खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान को सरकार और तेज करेगी। सरकार जनता के लिए जल्द एक व्हाट्सऐप नंबर जारी करेगी, जिस पर कोई भी शिकायत कर सकेगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को धरपकड़ अभियान की समीक्षा की। सिसोदिया ने कहा कि ये अभियान बेहद सफल रहा है।
पहले की तुलना में खुले में शराब पीने वालों की संख्या में काफी कमी आई है, क्योंकि बदनाम जगहों पर दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की टीमों ने ताबड़तोड़ छापे मारे हैं और 1500 से ज्यादा लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन