{"_id":"5eb2839a8ebc3e907713ca1b","slug":"delhi-government-launches-new-twitter-handle-for-corona-related-queries-and-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार ने कोरोना से जुड़े सवालों और शिकायतों के लिए जारी किया नया ट्विटर हैंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार ने कोरोना से जुड़े सवालों और शिकायतों के लिए जारी किया नया ट्विटर हैंडल
Wed, 06 May 2020 03:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 May 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
दिल्ली सरकार ने लोगों की कोरोना से जुड़ी समस्याओं, सवालों और शिकायतों को जानने के लिए एक नया ट्विटर हैंडल लॉन्च किया है। @DelhiVsCorona नाम के इस ट्विटर हैंडल पर लोगों को कोरोना से जुड़ी सही जानकारी मिल सकेगी और इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक टीम का गठन किया है जो इस ट्विटर हैंडल पर नजर रखेगा। यह टीम दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के लाइव स्टेटस पर नजर रखेंगे और पुख्ता जानकारी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
यह टीम इस ट्विटर हैंडल से मरीजों और डॉक्टरों की समस्याओं का भी समाधान करेगी। ट्विटर यूजर @DelhiVsCorona को टैग कर ट्वीट के जरिए राशन, चेकअप, अस्पताल से जुड़े प्रश्न भी पूछ सकते हैं। यह टीम लोगों को जल्द से जल्द सही उत्तर देने उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन