{"_id":"5ecab3148ebc3e9c9a5fc912","slug":"delhi-government-instructions-to-private-hospitals-nursing-homes-to-keep-20-percent-beds-safe-for-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम को 20 प्रतिशत बिस्तर कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित रखने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम को 20 प्रतिशत बिस्तर कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित रखने के निर्देश
Sun, 24 May 2020 11:17 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 24 May 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम को 20 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए सुरक्षित रखने होंगे। दिल्ली सरकार ने 50 या उससे अधिक बिस्तरों वाले सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को निर्देश दिया है कि वे अपनी कुल क्षमता के 20 प्रतिशत बिस्तर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने रविवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि दिल्ली सरकार को कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित बिस्तरों की संख्या बढ़ाना महत्वपूर्ण लगा।
विज्ञापन
The Delhi govt felt an imperative need to increase the no. of beds, dedicated to COVID19 patients. Hence, all 117 pvt hospitals/nursing homes with a capacity of 50 beds or more, have been directed to reserve 20% of their total bed strength for COVID19 patients. pic.twitter.com/dxpPOdwHit
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) May 24, 2020
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि इसलिए, 50 या उससे अधिक बिस्तरों वाले सभी 117 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को अपने कुल बिस्तरों में से 20 प्रतिशत को कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रखना होगा।