{"_id":"5bcf4a25bdec22697652a690","slug":"delhi-government-has-not-signed-ayushman-bharat-mou","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत की दिल्ली में सेंध लगाने की तैयारी, दिल्ली सरकार ने एमओयू नहीं किया है साइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत की दिल्ली में सेंध लगाने की तैयारी, दिल्ली सरकार ने एमओयू नहीं किया है साइन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Oct 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
ayushman bharat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह पहले लागू हुई प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर दिल्ली में कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। चूंकि, अभी तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने इस योजना को लेकर एमओयू साइन नहीं किया है। इसलिए कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार अब निजी अस्पतालों से संपर्क कर दिल्ली में सेंध लगाने की तैयारी में है। पिछले कुछ सप्ताह में इसे लेकर दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों से बातचीत भी हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो उन्हें दिल्ली सरकार की बिना इजाजत के आयुष्मान भारत के अधिकारियों की दिल्ली के निजी अस्पतालों के साथ मीटिंग करने की सूचना मिली है। कहा जा रहा है कि दिल्ली के निजी अस्पतालों को दिल्ली सरकार से तोड़कर आयुष्मान भारत योजना में शामिल किए जाने की कवायद चल रही है। करीब एक सप्ताह पहले भी कई अस्पतालों के साथ मीटिंग हुई, जिसमें दिल्ली के निजी अस्पताल भी शामिल थे। कहा ये भी जा रहा है कि दिल्ली के सभी अस्पताल आयुष्मान भारत से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार के रवैये के कारण ऐसा मुमकिन नहीं हो रहा।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो अब केंद्र इन अस्पतालों को एकत्रित होकर आयुष्मान भारत की मांग करने के लिए कह रहा है। वहीं, योजना के सीईओ डॉ. इंदुभूषण का कहना है कि फिलहाल एमओयू को लेकर दिल्ली सरकार से बातचीत चल रही है। केरल और पंजाब भी पहले इस योजना को लेकर ना कर रहे थे, लेकिन अब वे भी इसमें शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
अभी तक दिल्ली में केवल एम्स, सफदरजंग अस्पताल और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ही आयुष्मान भारत स्कीम लागू की गई है, क्योंकि यह तीनों केंद्र के अधीन आते हैं। हालांकि, निजी अस्पतालों के साथ हुई इस मीटिंग का अभी कोई परिणाम निकलकर सामने नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों का इन अस्पतालों के साथ मीटिंग का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इसे लेकर जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूरी जानकारी भेजी जाएगी।