{"_id":"618537aebbe144420f36cb7b","slug":"delhi-government-has-approved-the-purchase-of-190-new-buses-to-improve-the-transport-service-of-the-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: केजरीवाल कैबिनेट का फैसला- जल्द मिलेंगी 190 नई एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: केजरीवाल कैबिनेट का फैसला- जल्द मिलेंगी 190 नई एसी बसें
Fri, 05 Nov 2021 07:24 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 05 Nov 2021 07:24 PM IST
सार
दिल्ली सरकार लगातार राजधानी के परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कदम उठा रही है। इसके पहले भी ई-बसों की खरीद को मंजूरी दी गई थी। अब इसके बाद 190 नई बसों की खरीद को स्वीकृति दी गई है। इससे राजधानी की परिवहन सेवा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी...
विज्ञापन
डीटीसी बस
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
दिल्ली सरकार ने राजधानी की परिवहन सेवा को बेहतर करने के लिए 190 नई बसों की खरीद को मंजूरी दी है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि राजधानी में डीटीसी बसों का बेड़ा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए इन नई बसों की खरीद का निर्णय लिया गया है। राजधानी को इन बसों के जल्द मिल जाने की उम्मीद है। इसके अलावा कोरोना से लड़ाई के लिए भी सरकार ने 1544 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार लगातार राजधानी के परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कदम उठा रही है। इसके पहले भी ई-बसों की खरीद को मंजूरी दी गई थी। अब इसके बाद 190 नई बसों की खरीद को स्वीकृति दी गई है। इससे राजधानी की परिवहन सेवा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
सरकार यह भी मानती है कि राजधानी में कोरोना के मामले कम अवश्य हुए हैं, लेकिन इसके प्रति खतरा अभी भी बरकरार है। यही कारण है कि सरकार कोरोना को लेकर अभी भी कोई ढिलाई बरतने को तैयार नहीं है। कोरोना के इस हालात में इसे आगे न बढ़ने देने के लिए इसके प्रति सतर्कता बेहद आवश्यक है। यही कारण है कि सरकार ने 1544 करोड़ के बजट को स्वीकृति देकर लड़ाई को और मजबूत करने का काम किया गया है।
विज्ञापन