फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government gave affidavit to Supreme Court for Delhi Traffic jams, it will end in eight months

दिल्ली सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, आठ महीने में खत्म हो जाएंगे दिल्ली के ट्रैफिक जाम

Fri, 20 Jul 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi government gave affidavit to Supreme Court for Delhi Traffic jams, it will end in eight months
traffic jam
दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम को दूर करने के लिए समयसीमा की जानकारी दी। सरकार ने कहा कि इन जगहों से छह से आठ माह के अंदर यातायात को सुगम बना दिया जाएगा।
विज्ञापन

  
कोर्ट ने दाखिल किए गए अपने हलफनामे में केजरीवाल सरकार ने कहा कि जिन जगहों पर अंडरपास, सबवे, फुटओवर आदि बनाने की दरकार है, उन्हें बनाने के लिए छह महीने के भीतर जरूरी अनुमति ले ली जाएगी। इसके एक वर्ष बाद निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


सरकार ने बताया कि दिल्ली में 77 ऐसे जगहों की पहचान की गई है कि जहां अकसर यातायात की समस्या होती है। इसका कारण अवैध पार्किंग, डिवाइडर और फुटपाथ पर अतिक्रमण है। साथ ही सड़कों की चौड़ाई कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के आसपास गलत तरीके से पार्किंग की जाती है। लिहाजा इसके लिए अल्पकालीन और दीर्घकालीन योजनाएं बनाई गई हैं। अल्पकालीन योजनाओं के तहत सड़कों में ज्यामितिक बदलाव सहित कुछ अन्य काम किए जाएंगे। 

इन कामों को छह महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। वहीं दीर्घकालीन योजनाओं (अंडरपास, सबवे, फुटओवर आदि बनाने की योजनाएं) को डेढ़ वर्ष में पूरा करने की योजनाएं है।

हजार लो फ्लोर बसों की होगी खरीद
इसके अलावा सरकार ने यह भी बताया है कि 1000 लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें लाने की योजना है। 11 जुलाई को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। अगले वर्ष जून-जुलाई से ये बसें सड़कों पर आनी शुरू हो जाएंगी। साथ ही चार्जिंग प्वाइंट के जगहों की भी पहचान कर ली गई है। इन्हें बनाने में नौ से 11 महीने का वक्त लगेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed