फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government divides city in 3 clusters for better health facility 7 new hospitals free tests and e health card to all this year

दिल्लीवालों को स्वास्थ सेवाओं की सौगात: आने वाले दिनों में सात अस्पताल, मुफ्त जांच सेवाएं और हर नागरिक को ई-हेल्थ कार्ड

Mon, 21 Mar 2022 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Mar 2022 12:58 PM IST
सार

स्वास्थ्य क्षेत्र की इन योजनाओं पर रात-दिन विभागीय अधिकारी जुटे हुए हैं। इन्हीं में से एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली को तीन क्लस्टर में विभाजित कर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi government divides city in 3 clusters for better health facility 7 new hospitals free tests and e health card to all this year
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल दिल्लीवालों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने जा रही हैं। आगामी दिनों में जहां सात नए अस्पतालों की सौगात मिल सकती है। वहीं सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच सेवाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। इनके अलावा इस साल दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को अपना ई हेल्थ कार्ड भी मिल जाएगा।

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य क्षेत्र की इन योजनाओं पर रात-दिन विभागीय अधिकारी जुटे हुए हैं। इन्हीं में से एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली को तीन क्लस्टर में विभाजित कर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। राजधानी में कुल 11 जिले हैं और दो क्लस्टर में चार-चार व एक क्लस्टर में तीन जिलों को शामिल किया है। इन्हें ए, बी और सी क्लस्टर नाम दिया है। यहां मौजूद सभी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को एक साथ लेकर बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्पतालों में मुफ्त जांच को लेकर एक टेंडर भी जारी हुआ है। निजी स्वास्थ्य क्षेत्र की सहभागिता के साथ इसी साल से दिल्ली के लोगों को अस्पतालों में 400 से ज्यादा जांच निशुल्क मिलेंगी। अस्पतालों के अलावा, डिस्पेंसरियों, मोहल्ला क्लीनिक और पालीक्लिनिक में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को भी यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह आगामी दिनों में शालीमार बाग, सरिता विहार सहित सात नए अस्पतालों की सौगात मिलने जा रही है जिसका निर्माण कार्य लगभग 80 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। साथ ही ई-हेल्थ कार्ड भी अगले दो से तीन महीने में जारी हो सकते हैं। इसे लेकर बीते कई महीनों से प्रक्रिया चल रही है जो अंतिम पड़ाव में है।

नमूना लेने के बाद लगा बार कोड, लगेगा 500 का जुर्माना

योजना निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल के अनुसार नए टेंडर में यह भी व्यवस्था की गई है कि अगर मरीज का नमूना लेने के बाद बार कोड लगाया जाता है तो उक्त मामले में 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नियमानुसार पहले बार कोड या क्यूआर कोड लगाया जाएगा जिसके बाद मरीज का नमूना लेकर उसमें रखा जाएगा। इसके अलावा जो जांच संबंधित अस्पताल में उपलब्ध नहीं है केवल उन्हीं जांच के लिए निजी जांच केंद्र की सहायता ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed