फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government Campaigning over Dengue, Kejriwal reached to home

डेंगू के खिलाफ दिल्ली सरकार का अभियान जारी, घरों तक पहुंचे केजरीवाल

Sun, 15 Sep 2019 09:02 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 15 Sep 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi Government Campaigning over Dengue, Kejriwal reached to home
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली से डेंगू को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को जनता के द्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सुबह दस बजे अपने घर में जमा पानी की जांच की। फिर लोगों को जागरूक करने निकल गए। तीन विधानसभा क्षेत्र में जाकर उन्होंने लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक किया। साथ ही लोगों को अपने घर में जमा साफ पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलने के लिए अपील भी की।

विज्ञापन


दस हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार, डेंगू पर वार अभियान के तीसरे सप्ताह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गोल मार्केट, कोहाट एन्क्लेव और बुराड़ी में लोगों के घर पहुंचे। उन्होंने लोगों के घरों में जमा साफ पानी की जांच भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को बताया कि 2015 में दिल्ली में 15 हजार केस सामने आए थें। डेंगू से 60 लोगों की मौत हुई थी। मैं लोगों को बचाने के लिए अस्पतालों के चक्कर लगा रहा था। इसके बाद ही दिल्ली की जनता और सरकार ने डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया। जिसका असर है कि 2018 में डेंगू के 2700 केस ही सामने आए। इसे और कम करना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने डॉक्टरों का हवाला देते हुए बताया कि डेंगू का मच्छर तीन-चार साल में फिर तैयार हो जाता है। इस साल संभावना थी कि डेंगू के मामले ज्यादा आ सकते हैं। इसीलिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों के जागरूक होने और अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर भी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक अरविंद केजरीवाल के साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखा। बुराड़ी में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लगी थी। इस दौरान महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल पर फूलों की बारिश भी की।


डेंगू के खिलाफ आप विधायक भी जनता के बीच

डेंगू के खिलाफ आप विधायक भी अपने क्षेत्रों में जनता के बीच दिखाई दिए। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर डेंगू की जांच की। वहीं रायपुर कॉलोनी, आरकेपुरम में आप विधायक प्रमिला ने लोगों के घरों जाकर मच्छर के लार्वा की जानकारी दी। मादीपुर क्षेत्र में विधायक गिरीश सोनी, वजीरपुर में विधायक राजेश गुप्ता सहित आप पार्षदों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed