{"_id":"66deb92be5ad82dd6905a4e2","slug":"delhi-government-bans-use-of-firecrackers-in-delhi-to-control-air-pollution-in-winter-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केजरीवाल सरकार का सख्त आदेश, दिल्ली में एक जनवरी तक पटाखों के निर्माण व ऑनलाइन बिक्री पर बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केजरीवाल सरकार का सख्त आदेश, दिल्ली में एक जनवरी तक पटाखों के निर्माण व ऑनलाइन बिक्री पर बैन
Mon, 09 Sep 2024 02:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:31 PM IST
सार
केजरीवाल सरकार ने सर्दियों में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसके निर्देश दिए हैं। सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। एक जनवरी 2025 तक पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी। सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 21 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बना रही है।
विज्ञापन