{"_id":"5ec1d1ebfd35d60d2a75e48d","slug":"delhi-government-bans-corona-investigation-of-dead-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"शवों की कोरोना जांच पर दिल्ली सरकार ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शवों की कोरोना जांच पर दिल्ली सरकार ने लगाई रोक
Mon, 18 May 2020 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 May 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
दिल्ली सरकार ने शवों की कोरोना जांच पर रोक लगा दी है। रविवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए शवों से सैंपल लेकर कोविड जांच नहीं करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
अभी तक कुछ अस्पतालों से शिकायत मिल रही थी कि नॉन कोविड होने के बावजूद यहां मरने वाले मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहे थे। साथ ही रिपोर्ट जब तक नहीं आती तब तक शव परिजन को भी नहीं सौंप रहे हैं। इनमें दिल्ली सरकार के कुछ नॉन कोविड अस्पतालों से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते विभाग की स्वास्थ्य सचिव ने नए आदेश जारी किए।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड शव प्रबंधन का हवाला देते हुए विभाग ने आदेश दिया है कि मरने से पहले मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने, मरने से पहले सैंपल पॉजिटिव मिलने या फिर कोविड लक्षणों वाले मरीज की मौत होने पर शव को कोविड प्रबंधन के तहत दिया जाएगा।
विज्ञापन