फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government announce 2 day state mourning in the memory of Sushma Swaraj

सुषमा स्वराज के सम्मान में दिल्ली सरकार ने घोषित किया दो दिन का राजकीय शोक

Wed, 07 Aug 2019 09:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 07 Aug 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
delhi government announce 2 day state mourning in the memory of Sushma Swaraj
सुषमा स्वराज अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

देश की पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, प्रखर वक्ता और ओजस्वी व्यक्तित्व की धनी सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। उनके अचानक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। वह कुछ ऐसे नेताओं में शुमार हैं जिसे हर पार्टी से प्यार मिला है।

विज्ञापन


यही वजह है कि दिल्ली सरकार ने उनके सम्मान में राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को दो दिवसीय शोक का एलान किया है। सुषमा स्वराज का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से एम्स में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।
विज्ञापन


दिल्ली में राजकीय शोक का एलान दिल्ली के मुख्यमत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर के माध्यम से दिया। उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय सुषमा स्वराज जी के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले अरविंद केजरीवाल

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘भारत ने एक महान नेता खो दिया। सुषमा जी काफी जोशपूर्ण और विलक्षण इंसान थीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’

राजकीय शोक का अर्थ है कि इन दो दिनों के अंदर राज्य में कोई रंगारंग कार्यक्रम नहीं होंगे। हालांकि सभी सरकारी व्यापार और कार्यक्रम जिसमें इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाला आंगनवाड़ी का कार्यक्रम है वह अपने तय समय पर ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed