फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government announce 1 crore rupees compensation amount to police army iaf personnel who sacrifice life on duty

दिल्ली: शहीद हुए सैन्य, पुलिस, असैन्य रक्षाकर्मियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देगी सरकार

Sat, 19 Jun 2021 03:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 19 Jun 2021 03:03 PM IST
सार

सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार देश की सेवा करते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

विज्ञापन
Delhi government announce 1 crore rupees compensation amount to police army iaf personnel who sacrifice life on duty
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जान गंवाने वाले वायुसेना, दिल्ली पुलिस और असैन्य सुरक्षा के छह कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार देश की सेवा करते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जवानों का शहीद होना एक अपूरणीय क्षति होती है। केजरीवाल सरकार ने सत्ता में आने के बाद ऐसे कर्मियों के परिवारों को अनुग्रह राशि मुहैया करने के लिए योजना शुरू की है, ताकि यह उनके लिए आय का स्रोत बन सके और वे गरिमा के साथ जीवन जी सकें।’
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं केजरीवाल ने भी इस मामले में ट्वीट कर कहा, देश को बाहरी और भीतरी ख़तरों से बचाते हुए सुप्रीम शहादत देने वाले इन जांबाजों को मैं नमन करता हूं। दिल्ली सरकार इनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। हम इन परिवारों को कहना चाहते हैं- देश आपके साथ है, देश को आपके बेटे/बेटी पर गर्व है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed