{"_id":"5f69ce838ebc3e9c1b169475","slug":"delhi-girls-took-lakhs-of-rupees-and-laptop-with-lift-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कार में लिफ्ट लेकर लड़कियों ने लाखों रुपये और लैपटॉप उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कार में लिफ्ट लेकर लड़कियों ने लाखों रुपये और लैपटॉप उड़ाया
Tue, 22 Sep 2020 03:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 22 Sep 2020 03:44 PM IST
सार
- सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर से लड़कियों ने सेल्समैन से ली थी लिफ्ट
विज्ञापन
crime
- फोटो : sociol media
विस्तार
एक सेल्समैन को अपनी कार में लड़कियों को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। लड़कियां उसके बैग से 2.80 लाख रुपये और लैपटॉप चुराकर फरार हो गईं। पीड़ित की शिकायत पर आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित अंकुर विहार, लोनी, गाजियाबाद निवासी सुधांशु ओझा (26) अमेजन डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में सेल्समैन है।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को करोलबाग की एक कंपनी से 2.80 लाख रुपये अग्रिम कलेक्शन करने के बाद विवेक विहार स्थित अपने कार्यालय पहुंचा। रात में कार्यालय से निकलने के बाद वह सीलमपुर मेट्रो स्टेशन स्थित बार गया। वहां बीयर पीने के बाद वह कार से घर जाने लगा।
विज्ञापन
बार के बाहर खड़ी तीन लड़कियों ने सुधांशु से शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन तक लिफ्ट मांगी। कार में बैठने के बाद लड़कियों ने उसे आईटीओ तक ले चलने को कहा। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के पास तीनों लड़कियां कार से नीचे उतर गईं। लड़कियों के जाने के बाद सुधांशु ने अपने बैग की जांच की। इसमें से लैपटॉप और रुपये गायब मिले। पुलिस सीसीटीवी की मदद से लड़कियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन