फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi girl was misdeed after asking her religion in Ghaziabad

UP: धर्म पूछकर किया था युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी बोले- सहेली उनके मजहब की थी, इसलिए उसे छोड़ दिया

Mon, 04 Dec 2023 11:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 04 Dec 2023 11:01 PM IST
सार

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करना चाहते थे। उन्होंने युवती को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार देंगे।
 

विज्ञापन
Delhi girl was misdeed after asking her religion in Ghaziabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी की ट्रोनिका सिटी पुलिस चौकी के पास 30 नवंबर को दिल्ली की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म उसका मजहब पूछकर किया गया था। यह खुलासा आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी बताया है कि उनका इरादा युवती के साथ मौजूद उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म करने का था, लेकिन वह उनके मजहब से ही ताल्लुक रखती थी, इसलिए उसे जाने दिया।

विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म में खानपुर गांव के पांच युवक शामिल थे। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से चांद, गोलू और सुल्तान को सोमवार को पकड़ा। इमरान और जुनैद को रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों के पैर में गोली लगी थी। उनके पास एक-एक तमंचा बरामद किया गया था। सुल्तान ट्रोनिक सिटी थाने से मोबाइल चोरी के एक मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने आरोपियों से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि खिलौने की फैक्टरी में काम करने वाली युवती घर लौटते समय अपनी सहेली के साथ स्कूटी सीख रही थी। सहेली का दोस्त भी वहां आ गया था। सहेली और उसका दोस्त स्कूटी पर आगे निकल गए। युवती फोन पर बात कर रही थी। जुनैद, चांद और इमरान वहां टहलते हुए पहुंच गए। तीनों का गांव पास में ही है। युवती को अकेली देख उसे पकड़ लिया। यह देख सहेली और उसका दोस्त भी युवती के पास आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद ने तीनों से उनका मजहब और नाम बताने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने युवती को एकतरफ खड़ा कर दिया। सहेली और उसके साथ से कहा कि तुम चुपचाप खड़े रहो, तुम्हारे साथ कुछ नहीं होगा। इसके बाद उनके सामने ही युवती के साथ इमरान, जुनैद और चांद ने दुष्कर्म किया गया। इसके बाद इमरान ने फोन करके गोलू और सुल्तान को बुलाया। दोनों के दुष्कर्म करने से पहले ही वहां एक कार आ गई। इस पर पांचों आरोपी भाग गए।

हत्या करने का था इरादा
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करना चाहते थे। उन्होंने युवती को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार देंगे। युवती ने कह दिया कि ऐसी घटना को बताने में उसकी बदनामी है, इसलिए वह किसी से इसका जिक्र नहीं करेगी। इस पर उसे छोड़ दिया लेकिन बाद में फिर से इरादा हुआ कि गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी जाए, तभी वहां कार आ गई। इसलिए वह बच गई।


दो सप्ताह में दाखिल होगी चार्जशीट
डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि घटना से जुड़े तमाम साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। सर्विलांस के अलावा पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट सभी आरोपियों की फोन पर हुई बातचीत, स्कूटी, जो कार आकर रुकी उसका नंबर जैसे साक्ष्य हैं। दो सप्ताह के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए कोर्ट में कड़ी पैरवी की जाएगी।

वारदात से खुलासे तक
30 नवंबर- शाम सात बजे घटना हुई। रात 12 बजे ट्रोनिका सिटी थाने में केस दर्ज किया गया।
एक दिसंबर- युवती की सहेली और उसके दोस्त से पुलिस ने दिनभर पूछताछ की।
दो दिसंबर को- संदेह के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
तीन दिसंबर- मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। दोनों के पैर में गोली लगी।
चार दिसंबर- दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर दबिश देकर तीन और पकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed