फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi garbage is falling in Noida Big dumping ground caught agency earning money from delhi government

नोएडा में गिर रहा दिल्ली का कूड़ा: पकड़ा गया बड़ा डंपिंग ग्राउंड, एजेंसी सरकार से कर रही थी मोटी कमाई; Video

Tue, 15 Jul 2025 05:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 05:38 PM IST
सार

नोएडा सेक्टर-89 में प्राधिकरण की टीम ने कई ट्रक पकड़े, मौके पर डंपिंग ग्राउंड भी पकड़ा गया। एजेंसी ने पूरा अवैध डंपिंग ग्राउंड बना दिया था।

विज्ञापन
Delhi garbage is falling in Noida Big dumping ground caught agency earning money from delhi government
दिल्ली से कूड़ा भरकर ट्रकों से नोएडा में फेंका जाता था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कूड़ा अवैध रूप से ट्रकों में छिपाकर नोएडा लाकर डाला जा रहा था। नोएडा सेक्टर-89 में यह कूड़ा दिल्ली में कूड़ा निस्तारण का काम करने वाले ठेकेदार की तरफ से डलवाए जाने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


कूड़ा निस्तारण के लिए 800-1000 रुपये प्रति मीट्रिक टन के खर्च का भुगतान स्थानीय निकाय करते हैं। ऐसे में यह कूड़ा बगैर निस्तारण कर यहां पर डाल कर कूड़ा निस्तारण धनराशि के गबन की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण की टीम ने औचक निरीक्षण कर डूब क्षेत्र में दिल्ली से कूड़ा लेकर आने वाले कई ट्रक पकड़े हैं। इसके साथ ही वह अवैध डंपिंग ग्राउंड भी मिला है जहां पर कूड़ा डाला जा रहा था। मौके पर करीब 20 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा कूड़े का ढेर लगा हुआ है। 

विज्ञापन

सूचना पर फेज-2 थाने की टीम भी सक्रिय हुई। फेज-2 थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि गाड़ियां पकड़ी गई हैं और डंपिंग ग्राउंड देख लिया गया है। यहां पर कूड़ा अवैध रूप से डलवाया जा रहा था। अब प्राधिकरण की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

थाना प्रभारी ने बताया कि प्राधिकरण की टीम की तरफ से यह पूरा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। डूब क्षेत्र में एक किसान का प्लॉट है उसको किराए पर लेकर कूड़ा डलवाया जा रहा था। मौके पर जब ट्रक पकड़े गए तो कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, जिनको पुलिस ने शांत करवाया।

ये भी पढ़ें- प्रेमी से मरवा डाला पति: 'जितनी गोली मारनी है मार... मगर बचने न पाए', आशिक से चिल्लाकर बोली बीवी; खुले कई राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed