{"_id":"610a27cc9b0098244542573d","slug":"delhi-gangster-ankit-gurjar-killed-in-tihar-jail-gang-war-is-suspected-reason-dead-body-found-in-barrack-number-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तिहाड़ जेल में कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या, बैरक नंबर तीन में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तिहाड़ जेल में कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या, बैरक नंबर तीन में मिला शव
Wed, 04 Aug 2021 11:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:42 AM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक यह घटना गैंगवार के चलते हुई। अंकित के शव को दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Tihar Jail
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की अतिसुरक्षित जेल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बुधवार सुबह यह खबर आई कि जेल के अंदर कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या कर दी गई। उसका शव जेल की बैरक नंबर तीन में पाया गया।
सूत्रों के मुताबिक यह घटना गैंगवार के चलते हुई। अंकित के शव को दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही हरिनगर थाने में भी मामला दर्ज कराया गया है।
इस मामले में तिहाड़ के डीजी ने जानकारी दी कि अंकित गुर्जर आज सुबह मृत पाया गया था। उसके ऊपर हत्या, लूट व अन्य संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। उसकी मौत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
परिवार का आरोप जेल अधिकारियों ने की हत्या
अंकित के परिजनों ने जेल अधिकारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर बागपत के खैला गांव का रहने वाला था। पूर्व प्रधान विनोद की हत्या के मामले में एक लाख के इनामी रहे अंकित को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
यही नहीं, पंचायत चुनाव में अंकित उर्फ बाबा के नाम से गांव में उसके पोस्टर भी चस्पा किए गए थे, जिसमें सामने चुनाव लड़ने वालों को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। फिलहाल अंकित की मां गीता ग्राम प्रधान है।
बताया गया कि अंकित के परिजनों ने जेल अधिकारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अंकित के पास से मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल पकड़ा था, जिसके बाद उसकी एक जेल अधिकारी के साथ हाथापाई हो गई थी।
परिजनों का कहना है कि हाथापाई के बाद उसे पुलिस ले गई और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि जेल में कैदियों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसमें अंकित की मौत हो गई।