फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fraud of crores in the name of getting job in Indigo Airlines three arrested

Delhi: इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने नाम पर करोड़ों की ठगी, 150 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार, तीन गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2022 06:25 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 03 Jul 2022 06:25 PM IST
सार

आरोपियों ने फेसबुक पर रोजगार मेला पेज बना हुआ था। ये इंडिगो व एयर इंडिया एयरलाइंस में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। इन्होंने पेज पर एक मोबाइल नंबर दिया हुआ था। पीड़ित जब इनको फोन करता था तो ये शुरुआत में पीड़ित से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1,050 रुपये जमा करा लेते थे।

विज्ञापन
Delhi Fraud of crores in the name of getting job in Indigo Airlines three arrested
पकड़े गए ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिगो व एयर इंडिया एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने मामला सामने आया है। आरोपियों ने ठगी का तरीका फेसबुक से सीखा था। दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने ठगी करने वाले तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जालसाजों ने फेसबुक पर इन्हें भी इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के कहा था। उसी तरीके को फेसबुक पर सीखकर ये ठगी करने लगे। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी 150 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार खिड़की एक्सटेंशन, मालवीय नगर निवासी नरेश कुमार ने दक्षिण जिले के साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा को शिकायत दी थी कि उसने फेसबुक पर रोजगार मेला फेसबुक पेज देखा था। उसमें इंडिगो एयरलाइंस में ग्राउंड ड्यूटी स्टाफ की नौकरी लगवाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश कुमार ने बताया कि उसने पेज पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और उससे रजिस्ट्रेशन व अन्य फीस के नाम पर 20,784 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद उसे स्वागत व नियुक्ति पत्र भेजा गया। बाद में नरेश को पता लगा कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। मामला दर्ज कर इंस्पेक्टर अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में जांच हवलदार रामबीर को जांच सौंपी गई। पुलिस को टेक्नीकल सर्विलांस से पता लगा कि आरोपी भीलवाड़ा, राजस्थान में रहते हैं।

एसआई सुरेंद्र व रामबीर की टीम भीलवाड़ा पहुंची और तीन आरोपियों जगमोहन शर्मा (34), अभिषेक वर्मा (32) और पुखाराम (24) को भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह करीब डेढ़ वर्ष से बेरोजगार युवकों को इंडिगो व एयरइंडिया एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। इनके एक बैंक खाते में करीब 11 लाख रुपये मिले हैं। इनके पास से पांच मोबाइल फोन व दो इंडियन बैंक डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। पुखाराम के खिलाफ पहले जालसाजी का मामला दर्ज है। जगमोहन व अभिषेक वर्मा मुख्य आरोपी हैं।

आरोपी ऐसे करते थे ठगी

इन्होंने फेसबुक पर रोजगार मेला पेज बना हुआ था। ये इंडिगो व एयर इंडिया एयरलाइंस में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। इन्होंने पेज पर एक मोबाइल नंबर दिया हुआ था। पीड़ित जब इनको फोन करता था तो ये शुरुआत में पीड़ित से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1,050 रुपये जमा करा लेते थे। इसके बाद ये पीड़ित को कहते थे कि उनका सिलेक्शन हो गया है और वह बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर 2,360 रुपये जमा करा लेते थे।

इसके बाद गेट पास के नाम पर 7,200 रुपये ले लेते थे। ये पीड़ित को कॉग्रेचुलेशन लैटर भेजते थे। फिर पीड़ित से सिक्यूरिटी व मैस के नाम 10,174 रुपये जमा करा लेते थे। फिर पीड़ित से कहते थे कि नौकरी की शुरुआत में उन्हें प्रोवेशन पीरियड से गुजरना नहीं पड़ेगा। इसे लिए उन्हें एक महीने की तनख्वाह देनी होगी। ऐसे में ये पीड़ित से एक महीने की तनख्वाह के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये ले लेते थे। इसके बाद ये ज्वाइनिंग के नाम पर पीड़ित से कुछ हजार रुपये लेते थे। ये पीड़ित से जब तक रकम ठगते रहते थे जब तक वह देता रहता था।

फेसबुक पर इन्हें भी नौकरी लगवाने का झांसा आया था

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्हें शुरू में फेसबुक पर इसी तरह नौकरी लगवाने का ऑफर आया था। इनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 750 रुपये मांगे गए थे। फिर इन्होंने फेसबुक पर उन्हीं आरोपियों से ठगी का तरीका सीखा और फिर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। पुलिस जांच कर रही है कि ये अभी तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। पुलिस इनके बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed