{"_id":"5e9c7e5a8ebc3e77b10758b4","slug":"delhi-four-youths-run-away-from-civil-lines-quarantine-center-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : सिविल लाइंस क्वारंटीन सेंटर से भागे चार युवक, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : सिविल लाइंस क्वारंटीन सेंटर से भागे चार युवक, मुकदमा दर्ज
Sun, 19 Apr 2020 10:07 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में मौजूद क्वारंटीन सेंटर से चार युवक फरार हो गए हैं, जिन्हें मार्च के अंतिम सप्ताह से यहां रखा हुआ था। पुलिस ने क्वारंटीन सेंटर के इंचार्ज शशि प्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इनमें एक युवक बिहार का रहने वाला है, जबकि एक असम और एक कानपुर का है। चौथा युवक खजूरी खास दिल्ली का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस क्षेत्र में गुरुद्वारा मजनूं का टीला इलाके के पास मैगजीन रोड स्थित सरकारी स्कूल में क्वारंटीन सेंटर बनाया था। यहां कोरोना के संदिग्ध प्रवासी मजदूर क्वारंटीन हैं। इसमें बिहार अलग-अलग राज्यों के मजदूरों को रखा गया है।
विज्ञापन
17 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे बिहार, असम, कानपुर और दिल्ली निवासी युवक चकमा देकर भाग निकले। मामले की सूचना मिलने पर यहां हड़कंप मच गया। स्कूल के इंचार्ज शशि प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। क्वारंटीन सेंटर की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
फरमाइशों ने पुलिस को किया परेशान
‘साहब, चिकन बिरायनी भेज दो। कई दिन से नॉनवेज खाने को नसीब नहीं हुआ है।’ ‘अरे साहब घर में पत्नी-बच्चे समोसे की जिद कर रहे हैं। अगर हो सके तो बाजार से भेज देना।’ आप सोच रहे होंगे कि लॉकडाउन में पुलिस से ऐसी मांग कहां से और कौन कर रहा है तो जान लें कि ये वे लोग हैं, जिन्हें क्वारंटीन में रखा गया है।
इनमें से कई हॉटस्पॉट में आने वाले भी हैं। इनकी हर दिन बढ़ती नाजायज मांगों से पुलिस भी परेशान है। कुछ लोग तो मांग पूरी न होने पर पुलिस को खुदकुशी तक करने की धमकी दे रहे हैं। अब ऐसे लोगों से निपटना भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया हैै।