फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Begumpur Encounter News: Delhi Four criminals injured in an encounter, delhi Police recovered 70 live cartridges 

दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एनकाउंटर, चार बदमाश घायल, 70 कारतूस बरामद

Thu, 08 Oct 2020 12:55 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 08 Oct 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi Begumpur Encounter News: Delhi Four criminals injured in an encounter, delhi Police recovered 70 live cartridges 
दिल्ली बेगमपुर एनकाउंटर: बदमाशों से बरामद किया गए हथियार और कारतूस - फोटो : ANI

विज्ञापन

दिल्ली के बेगमपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 70 कारतूस, 6 पिस्तौल, 3 बुलेट प्रूफ हेलमेट और 3 बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली स्पेशल सेल, जनकपुरी को जनकारी मिली की लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेरी- सुबे गुर्जर गैंग के वंछित  बदमाश सोनू मित्राउ, रोहित, अमित और रविंद्र दिल्ली के रोहिणी इलाके में अपने किसी दुश्मन को मारने आ रहे हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने खेड़ा गांव से रोहिणी सेक्टर 26 तक ट्रैप लगाया गया। 

सुबह साढ़े तीन बजे खेड़ा गांव की तरफ से एमपी नंबर की सफेद पोलो कार आई। सूचना देने वाले व्यक्ति के अनुसार अपराधी इसी कार का उपयोग करते थे। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया पर उसने गाड़ी की गति और बढ़ा दी। अपराधियों को रोकने के लिए पुलिस ने अपनी इनोवा कार से रास्ता रोकने की कोशिश की। 

जिससे अपराधियों की कार डिवाइडर से जा टकराई और रुक कई। जिसके बाद अपराधी कार से बाहर निकलकर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें से एक गोली पुलिस की गाड़ी और एक इंस्पेक्टर मान सिंह के हाथ को छूकर निकल गई। मुठभेड़ में अपराधियों ने 22 राउंड फायर किए जबकि पुलिस ने 28 राउंड फायर किए। जिसके बाद सभी अपराधियों को काबू कर लिया गया।  

सभी अपराधियों पर हत्या, फिरौती और लूट के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed