फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Four candidates will try their luck for the post of President in DUTA elections

दिल्ली: डूटा चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार किस्मत अजमाएंगे

Sat, 20 Nov 2021 11:13 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Nov 2021 11:13 AM IST
सार

26 नवंबर को चुनाव, उसी दिन शाम छ: बजे के बाद से वोटों की गिनती शुरू होगी। सभी पदों के लिए कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं।
 

विज्ञापन
Delhi: Four candidates will try their luck for the post of President in DUTA elections
Voting - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

दिल्ली विश्वलिद्यालय शिक्षक संघ(डूटा) चुनाव 2021-2023 के लिए नामांकन प्रक्रिया केतहत शुक्रवार को नाम वापस लेने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। चुनाव अधिकारी प्रो. उज्ज्वल कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद और डूटा कार्यकारिणी के लिए नामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद केलिए चार उम्मीदवार जबकि 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 22 शिक्षकों मैदान में किस्मत अजमाएंगे।

विज्ञापन


डूटा अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें एनडीटीएफ से दयाल सिंह कॉलेज मे शिक्षक प्रो ए.के भागी, डीटीएफ से मिरांडा हाउस कॉलेज में शिक्षक आभा देव हबीब और एएडी ने आत्मराम सनातन धर्म कॉलेज में शिक्षक प्रेमचंद ने अपना नामांकन कराया है। वहीं पहली बार तदर्थ शिक्षकों की ओर से भी एडहॉक टीचर्स फ्रंट बनाकर जाकिर हुसैन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ शबाना आजमी अपनी किस्तम अजमाएंगी। नाम वापसी के बाद  उम्मीदवारों को बैलेट नम्बर जारी किए गए।
विज्ञापन


वहीं डूटा कार्यकारिणी के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में है। अब उम्मीदवार प्रचार में अपनी ताकत झोंकेंगे। कोरोना महामारी केकारण शिक्षक अभी ऑनलाइन कक्षाएं ही ले रहे हैं। इस कारण से काफी कम शिक्षक ही कॉलेजों व विभागों में जा रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों के लिए प्रचार करना चुनौती से कम नहीं है। इस चुनाव में सीधी टक्कर लेफ्ट व राइट खेमे में ही है। मैदान में उतरी राइट विंग एनडीटीएफ (बीजेपी खेमा) या फिर लेफ्ट विंग (डीटीएफ) किसका पलड़ा भारी रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। 2019-21 चुनाव में डीटीएफ के डॉ राजीव रे ने जीत हासिल कर डूटा अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप की शिक्षक विंग दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन(डीटीए) भी डूटा चुनाव में पहली बार अपने दमखम के साथ उतर रही है। डीटीए ने कार्यकारिणी के लिए पने वरिष्ठ शिक्षक नेता व पूर्व एकेडेमिक काउंसिल मेंबर डॉ हंसराज सुमन को अपना उम्मीदवार बनाया है ।

डूटा चुनाव में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 9,600 से अधिक शिक्षक मतदाता करेंगे। अब 26 नवंबर को मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5.30 बजे तक आर्ट्स फैकल्टी में चलेगा। इसके बाद 6:30 शाम को ही मतगणन शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि डूटा चुनाव दो साल में एक बार होता है। इससे पहले वर्ष 2019 में डूटा चुनाव हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed