फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonia Gandhi inaugurates new Congress headquarters in Delhi

कांग्रेस का नया मुख्यालय: सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन, खरगे-राहुल और प्रियंका रहे मौजूद

Wed, 15 Jan 2025 10:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 10:52 AM IST
सार

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए दफ्तर का उद्घाटन किया। पार्टी का नया मुख्यालय छह मंजिला है, जिसे इंदिरा गांधी भवन के नाम से पुकारा जाएगा।

विज्ञापन
Sonia Gandhi inaugurates new Congress headquarters in Delhi
नए कांग्रेस मुख्यालय का उद्घाटन - फोटो : एएनआई

विस्तार

करीब पांच दशक पुराने कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का पता अब बदल कर 9ए कोटला रोड हो गया है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए दफ्तर का उद्घाटन किया। पार्टी का नया मुख्यालय छह मंजिला है, जिसे इंदिरा गांधी भवन के नाम से पुकारा जाएगा।

विज्ञापन

  नए कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन पर राहुल गांधी बोले
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मोहन भागवत हर 2-3 दिन में देश को यह बताने की हिम्मत रखते हैं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में क्या सोचते हैं। कल उन्होंने जो कहा वह देशद्रोह है क्योंकि इसमें कहा गया है कि संविधान अमान्य है, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अमान्य थी। यह कहना कि भारत को 1947 में स्वतंत्रता नहीं मिली, हर एक भारतीय व्यक्ति का अपमान है और अब समय आ गया है कि हम इस बकवास को सुनना बंद करें, क्योंकि ये लोग सोचते हैं कि वे बस रटते रहेंगे और चिल्लाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्टी मौजूदा 24 अकबर रोड कार्यालय को यथावत रखेगी। उद्घाटन से पहले पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इसे पार्टी अपने विशिष्ट कार्यों के लिए इस्तेमाल करेगी। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने दिसंबर, 2009 में नए भवन की आधारशिला रखी थी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि उद्घाटन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।


कांग्रेस के लिए खास है 24 अकबर रोड
24 अकबर रोड कांग्रेस का दफ्तर 1978 में उस वक्त बना, जब पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पार्टी लोकसभा का चुनाव हार गई थी और तमाम नेता पार्टी छोड़कर जा रहे थे। ऐसे समय में 1980 के चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सत्ता में फिर वापसी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed