फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: For the first time, a world-class ice skating rink will be built in the capital

Ice Skating : राजधानी में पहली बार बनेगा विश्वस्तरीय आइस स्केटिंग रिंक, डीडीए करेगा तैयार; दिया गया ठेका

Sun, 03 Aug 2025 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Aug 2025 06:00 AM IST
सार

डीडीए ने द्वारका सेक्टर-23 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4,200 वर्गमीटर के इस रिंक के लिए काम शुरू कर दिया है। ये रिंक अंतरराष्ट्रीय मानकों पर बनेगा और आइस हॉकी, फिगर स्केटिंग, कर्लिंग जैसे खेलों के लिए प्रशिक्षण व मनोरंजन का केंद्र होगा।

विज्ञापन
Delhi: For the first time, a world-class ice skating rink will be built in the capital
आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में पहली बार विश्वस्तरीय आइस स्केटिंग रिंक (बर्फीला मैदान) बनेगा। डीडीए ने द्वारका सेक्टर-23 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4,200 वर्गमीटर के इस रिंक के लिए काम शुरू कर दिया है। ये रिंक अंतरराष्ट्रीय मानकों पर बनेगा और आइस हॉकी, फिगर स्केटिंग, कर्लिंग जैसे खेलों के लिए प्रशिक्षण व मनोरंजन का केंद्र होगा। ये पहल खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना की निगरानी में की जा रही है।

विज्ञापन


डीडीए ने इस प्रोजेक्ट के लिए एक एजेंसी को ठेका दे दिया है जो लाइसेंस शुल्क के आधार पर रिंक का निर्माण और 15 साल तक इसका संचालन भी करेगी। यह एजेंसी अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करेगी।
विज्ञापन


डीडीए अधिकारियों के मुताबिक, रिंक द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्लोवरलीफ (सड़कों के जंक्शन वाले स्थान) में बन रहा है जो द्वारका एक्सप्रेसवे और आईजीआई टर्निमल-3 एयरपोर्ट टनल के नजदीक है। सर्दियों को छोड़ दें तो बाकी पूरे साल गर्मी भरे माहौल में ये क्लाइमेट-कंट्रोल्ड रिंक दिल्लीवासियों के लिए मनोरंजन का नया ठिकाना बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक को ध्यान में रखकर हो रही तैयारी
डीडीए ने हाल ही में हॉट एयर बैलून राइड के लिए भी एजेंसी तय की है जो असिता, बांसेरा, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में जल्द राइड शुरू करेगी। अब आइस स्केटिंग रिंक (बर्फीला मैदान) बनाने की तैयारी शुरू की गई है।


ये पहल दिल्ली को रोमांचक और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 2036 तक भारत में ओलंपिक गेम्स कराने की मंशा जाहिर की है। डीडीए एलजी की निगरानी में पीएम की मंशा के अनुरूप दिल्ली के खेल बुनियादी ढांचे व हरित क्षेत्र को सुधार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed