{"_id":"5d8dd0478ebc3e01767f525e","slug":"delhi-first-ever-parking-system-based-on-satellite-in-kamla-nagar-area-soon-inspired-from-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही दिल्ली में होगी कोलकाता जैसी सैटेलाइट आधारित पार्किंग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही दिल्ली में होगी कोलकाता जैसी सैटेलाइट आधारित पार्किंग व्यवस्था
Fri, 27 Sep 2019 02:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक
दिल्ली को जल्द ही अपना पहला सेटेलाइट बेस्ड पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम मिलने वाला है जो कमला नगर इलाके में लगेगा। एक वरिष्ठ निगम अधिकारी ने बताया कि इसके तहत पार्किंग प्रणाली सेटलाइट आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम पर आधारित होगी। इसके तहत जियो टैग के जरिए यह देखा जा सकेगा कि पार्किंग कहां और कब करनी है।
विज्ञापन
गृहमंत्रालय के नॉलेज पार्टनर अनुज मल्होत्रा ने इस प्रणाली के बारे में बताया कि इस तरह के सिस्टम से कोलकाता में पार्किंग चल रही है। इस प्रणाली के तहत पार्किंग फीस मोबाइल के जरिए दी जाती है। इसमें कैमरा और सैटेलाइट की मदद से जगह ढूंढी जाती है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
इस पार्किंग सिस्टम का सबकुछ एक कंट्रोल सेंटर से नियंत्रित किया जाएगा। निगम प्रशासन वाहन के लिए लोकेशन तय करेगा और सेटेलाइट ये मॉनीटर करेगा कि पार्किंग एरिया में कोई और वाहन तो नहीं है।
विज्ञापन
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लोगों को अपने एंड्रॉयड फोन में ऐप इंस्टॉल करना होगा जो निगम ही बनाएगा। इसमें लोगों कुछ कैश रखना पड़ेगा जिससे पार्किंग के समय भुगतान करना होगा।