{"_id":"6a28d69711e58865cb0d2496","slug":"delhi-fire-three-parked-bikes-caught-fire-in-jahangirpuri-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: जहांगीरपुरी में खड़ी बाइकों में लगी आग, तीन वाहन जलकर खाक; CCTV फुटेज से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: जहांगीरपुरी में खड़ी बाइकों में लगी आग, तीन वाहन जलकर खाक; CCTV फुटेज से जांच
Wed, 10 Jun 2026 08:45 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:45 AM IST
सार
दिल्ली में जहांगीरपुरी में खड़ी दोपहिया गाड़ियों में आग लग गई। तीन वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है।
विज्ञापन
आग (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली में इन दिनों आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। जहांगीरपुरी में खड़ी दोपहिया गाड़ियों में अचानक आग लग गई, जिसमें तीन वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बीती आठ जून की रात को जहांगीर पुरी पुलिस स्टेशन को ई-ब्लॉक में खड़ी दोपहिया गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली। इस घटना में तीन वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें एक टीवीएस राइडर, एक स्प्लेंडर प्लस और एक जुपिटर स्कूटर शामिल थे। गनीमत रही कि आगजनी में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। इसके बाद, आग लगाकर नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 326(एफ) के तहत एफआईआर नंबर 337/26 दर्ज की गई है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की गहन छानबीन जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन