Delhi : पूर्वी दिल्ली में रानी गार्डन की झुग्गियों में लगी आग, मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद
मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। अब तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
विस्तार
#WATCH | Delhi: On the fire in Geeta Colony of Shahdara, Fire officer Rajendra Atwal says, "We received the call at 2.25 am for the fire in the slum... 12 fire tenders are at the spot right now. There are no casualties reported so far. We can confirm about it after we investigate… pic.twitter.com/72rcPGA23C
— ANI (@ANI) December 5, 2024
झुग्गियों में रहने वाले गौरव ने बताया कि हमें नहीं पता कि आग कैसे लगी। कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन हम पालतू बकरियों को नहीं बचा सके। वहां बहुत सारे झुग्गी-झोपड़ी वाले घर थे। एक पीड़ित महिला ने कहा कि मैं यहां झुग्गियों में रहती थी। हमारे पास जो कुछ भी था सब जल गया।
#WATCH | Delhi: "I lived in the slums here. Everything we had has burnt down," says a local woman.
"It is being said that someone had a lit a fire to keep the kids warm, which resulted in the fire break out...", says another woman who lives in the slums of Rani Garden in the… pic.twitter.com/pskxH7Ff4X — ANI (@ANI) December 5, 2024
रानी गार्डन की झुग्गियों में रहने वाली एक अन्य महिला ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि किसी ने बच्चों को गर्म रखने के लिए आग जलाई थी, जिसके कारण आग लग गई।